सहारनपुर

यूपीः शॉपिंग कर लाैट रही मां-बेटी पर दिन दहाड़े तलवार से बाेला हमला आैर फिर अपना भी कर लिया ये हाल

मां-बेटी की तहरीर पर हमलावर गया था जेल, जमानत पर छूटने के बाद दिया सनसनी फेला देने वाली घटना काे अंजाम आैर फिर काट ली खुद की गर्दन
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2018, 9:31 AM IST
saharanpur news
यूपीः शॉपिंग करके लाैट रही मां-बेटी पर दिन दहाड़े तलवार से जानलेवा हमला, हमलावर की हालत गंभीर

सहारनपुर के नानाैता में शॉपिंग करके लाैट रही मां बेटी पर एक युवक ने तलवार से हमला बाेल दिया। सनसनी फैला देने वाली इस घटना काे दिन दहाड़े अंजाम दिया गया। इस युवक ने दाेनाें पर तलावर से कई वार किए। इस तरह जानलेवा हमला बाेलने के बाद यह युवक कस्बे में ही एक मकान की छत पर चढ़ गया आैर खुद की गर्दन भी काट ली। इस घटना के बाद घायल मां बेटी काे सहारनपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि गंभीर रूप से घायल हुए हमलावर काे चिकित्सकाें ने मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

हमलावर युवक का नाम वजाहत बताया है। इस घटना के तुरंत बाद एसएसपी दिनके कुमार पी एसपी देहात विद्या सागर काे साथ लेकर माैके पर पहुंचे आैर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए माैके पर माैजूद लाेगाें से घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि हमलावर युवक का नाम वजाहत पुत्र गय्यूर बताया जा रहा है जाे नानाैता का ही रहने वाला है। इसी कस्बे की रहने वाली शगुफ्ता अपनी बेटी इरम उर्फ महविश के साथ शॉपिंग करके लाैट रही थी इसी दाैरान मां बेटी पर हमला बाेल दिया गया। पुलिस की प्राथमिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि युवक हाल ही में जेल से छूटकर आया था। जिन मां बेटी पर इसने हमला किया है इनकी आेर से ही दी गई छेड़खाड़ी की तहरीर पर दर्ज मुकदमें में पुलिस ने इसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था। जिस तरह से युवक ने पहले इन दाेनाें पर हमला किया आैर फिर अपनी गर्दन भी काटने का प्रयास किया ताे इस घटनाक्रम से मामला आैर अधिक गंभीर बन जाता है। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Updated on:
24 Nov 2018, 9:31 AM IST
Published on: