सहारनपुर

माेटापे से परेशान हैं ताे जरूर पढ़ें यह खबर, मिलिए इन डॉक्टर से इन्हाेंने डाइट कंट्राेल से घटाया 48 किलाे वजन

दिन में तीन नहीं चार बार खाना खाएंगे ताे वजन हाेंगा कम जानिए वजन करने के प्राकृतिक तरीके।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2018, 3:34 PM IST
saharanpur news
fatty

सहारनपुर। शिवमणि त्यागी

माेटापे से परेशान हैं ताे यह खबर आपके लिए ही है। आज हम आपकाे एक एसे डॉक्टर से मिलाने जा रहे हैं जिन्हाेंने बगैर किसी दवा के, सिर्फ डाइट कंट्राेल आैर एकसरसाइज से अपना 48 किलाेग्राम वजन कम किया। हम बात कर रहे हैं आईएमए सहारनपुर चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर एेके जैन की। इन्हाेंने 50 से अधिक की उम्र में बगैर काेई दवा लिए महज डाइट कंट्राेल आैर एक्सरसाईज से अपना 48 किलाेग्राम वजन कम किया है। इन्हाेंने सिर्फ वजन काे कम ही नहीं किया, बल्कि उसे मैंटेन भी रखा। लाेगाें में यह भ्रांति है कि डाइट कंट्राेल या जिम आदि से कम किया गया वजन मैंटेन नहीं रहता है आैर कुछ दिन बाद आदमी फिर से माेटा हाे जाता है लेकिन सहारनपुर के डॉक्टर एके जैन ने इस मत काे चैलेंज किया है। डॉक्टर एके जैन के मुताबिक डाइट कंट्राेल से कम किए गए वेट काे लगातार मेंटेन भी किया जा सकता है। यह दावा उन्हाेंने सहारनपुर के आईएमए हॉल में ''माेटापा कारण आैर निवारण'' विषय पर आयाेजित सेमिनार में किया है।

एेसे करें वजन कम

डॉक्टर एके जैन के मुताबिक प्राकृतिक तरीके से वजन आैर माेटापे काे कम करने करने के दाे ही तरीके हैं। पहला डाइट कंट्राेल आैर दूसरा एक्सरसाइज। यहां यह बात आपकाे ध्यान में रखनी हाेगी कि दाेनाें का तालमेल बेहद जरूरी है। केवल खाना कम कर देने से भी वजन कम नहीं हाेगा आैर खाली एक्सरसाइज से भी वजन कम नहीं हाेगा। अगर आप एक सप्ताह में एक किलाे तक वजन कम करना चाहते हैं ताे इसके लिए आपकाे एक हजार कैलाेरी प्रतिदिन सेव करनी हाेंगी।

एेसे समझे कैलाेरी का चार्ट

दरअसल खाने आैर एक्सरसाइज का पैरामीटर कैलाेरी हाेता है। एक दिन में एक पुरुष काे 2500 कैलाेरी की आवश्यकता हाेती है आैर महिला काे 2000 कैलाेरी की आवश्यकता हाेती है। एेसे में हम, अगर हर दिन 1000 कैलाेरी सेव कर लें ताे एक सप्ताह में एक किलाे तक वजन कम कर सकते हैं। अब इसे खाने आैर एक्सरसाइज से एेसे समझें कि अगर हम एक दिन में 600 कैलाेरी खाने में कम ले रहे हैं ताे हमें 400 कैलाेरी एक्सरसाइज में खर्च करनी हाेगी। इस तरह दाेनाें मिलाकर हम दिन में 1000 कैलाेरी सेव कर लेंगे।

दिन में तीन नहीं चार बार खाएं

यदि पतला हाेना चाहते हैं ताे दिन में तीन चार बारा खाएं। यह बात भले ही आपकाे अजीब लगे लेकिन डॉक्टर एके जैन के मुताबकि सामान्य प्रक्रिया में हम तीन बार हैवी खाते हैं। इसमें ब्रेक फास्ट, लंच आैर डिनर शामिल हैं। खाने के इस तरीके काे हमें बदलना हाेगा। हमें तीन बार हैवी ना खाकर दिन में पांच बार हल्का-हल्का खाना चाहिए। इसके लिए सुबह नींबू पानी के बाद हल्का ब्रेक फास्ट लेना चाहिए। लंच से पहले कुछ फ्रूट खा लेने चाहिए आैर इसी तरह से डिनर से पहले कुछ फ्रूट या सलाद खा लेनी चाहिए। खाना खाने से पहले एक से दाे गिलास पानी पी लेना भी अच्छा रहता है इससे कम भूख लगती है। डिनर आैर लंच से पहले सलाद खा लेने से हमारा पेट जाता है आैर अधूक भूख नहीं लगती। एेसा करके आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते है।

Published on: