Highlights जनसंख्या नियंत्रण कानून और सीएए के समर्थन में पहुंचे थे सहारनपुर मीडिया काे दिए बयान में देवबंद काे बताया आतंकवाद की गंगाेत्री इमरान मसूद ने कहा गिरिराज सिंह काे इलाज की जरूरत
सहारनपुर Saharanpur. जनसंख्या नियंत्रण कानून और सीएए CAA के समर्थन में सहारनपुर पहुंचे केंद्रीय पशुधन मंत्री गिरिराज सिंह ने देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री बताया है।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन व महानगर हिंदू जागरण मंच के कार्यक्रम में सहारनपुर में पहुंचे भाजपा के फायर ब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनमंच सभागार में आयाेजित कार्यक्रम काे संबाेधित किया। बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्हाेंने कहा कि, देवबंद आतंकवाद की गंगाेत्री है। यह भी बाेले कि, जितने भी बड़े-बड़े आतंकवादी हैं चाहे हाफिज सईद हो, सारे के सारे यहीं से निकलते हैं।
Giriraj singh news केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह सीएए के समर्थन में पहुंचे थे। इस दाैरान उन्हाेंने कहा ( Giriraj singh comment ) कि जो लोग सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में बैठे हैं और देश के अलग-अलग हिस्सों में बैठे हैं दरअसल यह सीएए का विरोध नहीं कर रहे। यह एक खिलाफत आंदोलन है। बाेले कि, ये लाेग राष्ट्र के खिलाफ हैं जो गलत है। अपने संबोधन में ( union minister giriraj singh ) गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि हमें देश के बाहर के दुश्मनों से खतरा नहीं है बल्कि देश के अंदर के गद्दारों से खतरा है जो देश में गद्दार हैं उन से खतरा है।
जनसंख्या कानून की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि यह कानून बेहद आवश्यक है और यह कानून सभी धर्म के लोगों पर लागू होना चाहिए। जनसंख्या कानून में यह प्रावधान होना चाहिए कि जो भी व्यक्ति इस कानून का उल्लंघन करेगा उसका मतदान करने का अधिकार खत्म हाे जाएगा। इतना ही नहीं उस पर आर्थिक दंड भी लगाया जाना चाहिए।
इमरान मसूद बाेले मंत्री गिरिराज सिंह काे इलाज की जरूरत
कांग्रेस लीडर इमरान मसूद imran masood ने केंद्रीय पशुधन मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नफरत में इतने अंधे हो गए हैं कि गंगा जैसे पवित्र शब्द को भी आतंकवाद से जोड़ दिया। गंगा जैसे पवित्र शब्द का भी अपमान कर दिया। इमरान मसूद ने यह भी कहा गिरिराज सिंह को इलाज की जरूरत है और उन्हे किसी अच्छे मनोचिकित्सक से इलाज कराना चाहिए।