
सहारनपुर। COVID-19 virus काे देखते हुए लगाए गए lockdown में दो करोड़ से अधिक जुर्माना भर चुके सहारनपुर के लोग unlock में भी जुर्माना दे रहे हैं। आपकाे यह जानकर हैरानी हाेगी कि 90 दिनों में सहारनपुर के लोगों पर ढाई कराेड़ से अधिक का जुर्माना लग चुका है।
यह कहना अतिश्याेक्ति नहीं हाेगा कि लॉक डाउन में लाेगाें की मदद के लिए सबसे पहले आगे आए गंगा-जमुनी तहजीब के पोषक कहे जाने वाले शहर 'सहारनपुर' के लोग जुर्माना भरने में भी सबसे आगे निकल गए। इससे भी अधिक हैरान कर देने वाली बात यह है कि, लॉकडाउन में ढाई करोड़ रुपए से अधिक राशि जुर्माने के रूप में भरने के बाद भी इस शहर के लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। अभी भी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे और बाजारों में भी बिना मास्क लगाए ही घूम रहे हैं। यही कारण है कि इस शहर के लाेग अब अनलॉक में भी जुर्माना भर रहे हैं।
सहारनपुर एसएसपी डॉ एस चिनप्पा ने बताया कि लॉक डाउन लगने पर 23 मार्च को सहारनपुर में चेकिंग अभियान शुरू हुआ था। लॉक डाउन उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरु हुई थी। 23 जून को 3 महीने बीत चुके हैं और 3 महीने की इस अवधि पर अगर नजर डाली जाए तो सहारनपुर में इन तीन महीनों में 99 हजार 434 वाहन चेक किए गए। इनमें से 25 हजार 520 वाहनों का चालान किया गया और 1 हजार 689 वाहन सीज कर दिए गए।
इन वाहन चालकों से 2 काेड़ 50 लाख 98 हजार 800 रुपए का सम्मन शुल्क वसूला गया है। इतना ही नहीं धारा 151, 107, 116 सीआरपीसी के तहत 5 हजार 701 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसी तरह से धारा 188 के तहत जनपद में 1 हजार 125 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इन मुकदमों में 5 हजार 985 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।