
सहारनपुर। UP में लगातार हाे रहे Police encounter के बाद भी बदमाशाें के हाैंसले बुलंद हैं। ताजा मामला Saharanpur के Deoband का है। यहां वाहन चेकिगं कर रही Police पर दस हजार के इनामी बदमाश नें फायर झाेंक दिया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में बदमाश गाेली लगने से घायल हाे गया जिसे उपचार के लिए सहारनपुर अस्पताल भर्ती कराया गया है।
घटना शुक्रवार-शनिवार देर रात की है। देवबंद में पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दाैरान Police ने बाइक सवार दाे बदमाशाें काे रुकने का इशारा किया ताे इन्हाेंने पुलिस पार्टी पर सीधा फायर झाेंक दिया। गनीमत रही कि किसी काे भी गाेली नहीं लगी और पुलिसकर्मी बच गए।
पुलिस पार्टी पर फायर झाेंकने के बाद भाग रहे दाेनाें बदमाशाें की घेराबंदी करते हुए इन्हे दुबसेड़ा माेड़ पर घेर लिया गया लेकिन एक बदमाशाें ने एक बार फिर से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद दाेनाें ओर से चली गाेलियाें में एक बदमाश गाेली लगने से घायल हाेकर गिर पड़ा जबकि इसका साथी फरार हाे गया।
एसपी देहात विद्या सागर मिश्र के अनुसार पकड़ा गया बदमाश बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव नूनाबड़ी का रहने वाला शहजाद पुत्र अमजद है। इस पर दस हजार का इनाम हैं और पुलिस काफी दिन से इसकी तलाश कर रही थी।