सहारनपुर

Corona का पहला मरीज मिलने के बाद रातभर जागी पुलिस, सब्जी मंडी में बनाए गाेले

Highlights सब्जी मंडी में नहीं हाे रहा था साेशल डिस्टेंस का पालन एसएसपी के आदेश पर सारी रात पुलिस ने बनाए गाेले
2 min read
mandi.jpg
mandi

सहारनपुर। कोरोना ( Corona ) का पहला सामने आने के बाद सहारनपुर ( Saharanpur ) में रातभर पुलिस ने जागकर सब्जी मंडी में दुकानों के सामने गाेले बनाए ताकि साेशल डिस्टेंस का पालन हाे सके।

दरअसल, यहां सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हाे रहा था। सुबह 6 से 9 बजे सब्जी खरीदने जा रहे व्यापारी और किसान भीड़ कर रहे थे और सोशल डिस्टेंस का बिल्कुल भी पालन नहीं कर रहे थे। इससे संक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ था।

यह बात जब एसएसपी दिनेश कुमार ( saharanpur ssp ) काे पता चला ताे उन्होंने शत प्रतिशत सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के आदेश दिए। एसएसपी के इन आदेशों के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी ने रातभर सब्जी मंडी में दुकानों के सामने गाेले बनाए ताकि साेशल डिस्टेंस बन सके।

पुलिस की इस रातभर की मेहनत का असर शनिवार काे सुबह मंडी में देखनें काे मिला और यहां गोलों में खड़े हाेकर लोगों ने सब्जी खरीदी। यहां लाेगाें काे यह हिदायत भी दी गई कि आखिर वह खुद इस जिम्मेदारी को क्यों नहीं समझतें कि साेशल डिस्टेंस का पालन करना है।

सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा है यदि काेई भी व्यक्ति साेशल डिस्टेंस का पालन नहीं करता है ताे अब उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लाेगाें के साथ-साथ दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

गाेले बनाने से पहले की तस्वीर

यह तस्वीर सब्जी मंडी में गाेले बनाने से पहले की है। शुक्रवार सुबह सहारनपुर की सब्जी मंडी में कुछ ऐसा नजारा था। लाेग साेशल डिस्टेंस का बिल्कुल भी पालन नहीं कर रहे थे। इसके बाद एसएसपी ने आदेश जारी किए और पुलिस ने यहां गाेले बनाएं ताकि साेशल डिस्टेंस का पालन हाे सके।

गाेले बनाने के बाद की तस्वीरे

यह तस्वीर गाेला बनाने के बाद ही है। शनिवार काे सब्जी मंडी में कुछ इस तरह का नजारा था। यहां लाेग गोेले बनाए जाने के बाद लोगों ने साेशल डिस्टेंस का पालन शुरू किया और शनिवार काे सहारनपुर की सब्जी मंडी में कुछ ऐसा नजारा देखने काे मिला। यहां साेशल डिस्टेंस का पालन शुरू हाे गया।

Updated on:
04 Apr 2020 12:40 pm
Published on:
04 Apr 2020 11:58 am