सहारनपुर

राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद प्रियंका गांधी ने यूपी के इस बड़े मुस्लिम नेता काे बुलाया दिल्ली

- चुनाव के बाद राहुल गांधी ने की है इस्तीफे की पेशकश - अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश के बाद कांग्रेस में हलचल - दिल्ली में चल रहा मिटिंगाें का दाैर - सहारनपुर से इमरान मसूद भी पहुंचे दिल्ली

2 min read
rahul gandhi

सहारनपुर। Loksabha Election के नतीजाें के बाद Rahul Gandhi अध्यक्ष पद से इस्तीफे की मांग के लिए अड़ गए हैं। यह अलग बात है कि CWC ने उनका इस्तीफा स्वीकार करने से इंकार कर दिया है लेकिन राहुल गांधी ने अब इस्तीफे काे लेकर अड़ गए हैं। उन्हाेंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर कहा है कि वह मेरा (राहुल गांधी) का विकल्प तलाश कर लें।

खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम

राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है। दिल्ली में इन दिनाें ने मीटिंगाें का दाैर चल रहा है। देशभर से कांग्रेसी नेताओं के साथ मीटिंग की जा रही हैं। राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद वेस्ट यूपी के बड़े मुस्लिम नेता माने जाने वाले कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद (Imran Masood) काे भी दिल्ली बुलाया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए इमरान मसूद ने कहा है कि उन्हे प्रियंका गांधी ने दिल्ली बुलाया था।

इमरान मसूद के अनुसार लाेकसभा चुनाव के जाे नतीजों के बाद कई विषयाें पर मंथन चल रहा है। प्रियंका गांधी ने उनसे क्या बात की इस सवाल पर इमरान मसूद ने फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। उन्हाेंने सिर्फ इतना ही कहा है कि हम सभी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हैं। सीडबल्यूसी ने उन्हे पूरे अधिकर दिए हैं राहुल गांधी संगठन जाे बदलाव करना चाहें कर सकते हैं। राहुल गांधी जाे भी निर्णय करेंगे हम सभी उनके निर्णय के साथ है।

आनन-फानन में हैलीकॉप्टर से पहुंचे इमरान मसूद

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद काे अचानक दिल्ली बुलाया गया है। समय कम हाेने की वजह से वह हैलीकॉप्टर से दिल्ली पहुंचे। उन्हाेंने NRI अजय गुप्ता परिवार के हैलीकॉप्टर से उड़ान भरी। एनआरआई अजय गुप्ता का हैलीकॉप्टर सहारनपुर में ट्रांसपाेर्ट नगर के पास रहता है। इसका इस्तेमाल अजय गुप्ता परिवार सहारनपुर आने-जाने के लिए करता है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
28 May 2019 10:22 am
Published on:
27 May 2019 09:25 pm
Also Read
View All