Highlights जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे यह भी जानिए कैसा रहने वाला है आज का दिन चंद्र राशिफल से जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल
Rashifal। बुधवार आज मृगशीर्ष नक्षत्र बन रहा है। सुबह 11:30 बजे के बाद आद्रा नक्षत्र बनेगा और प्रीति योग होगा। 11:30 बजे के बाद आयुष्मान योग प्रभावी हो जाएगा। चंद्रमा आज मिथुन राशि में है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे। सभी राशियों का राशिफल बता रहे हैं प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी।
मेष राशि का राशिफल : नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छा समय है। सीनियर का सहयोग मिल रहा है कार्य क्षेत्र में विस्तार हो सकते हैं। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज की गई यात्राएं सफल रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृष राशि का राशिफल : मना चंचल बना रहेगा। तनाव हो सकते हैं। बहस करने से बचें। नौकरी पेशा जातकों के लिए सतर्क रहने का समय है। कार्यों की समीक्षा हो सकती है। ट्रांसफर की आशंकाए दिखाई दे रही हैं। गाय काे अपने हाथोंं से राेटी खिलाएं।
मिथुन राशि का राशिफल : बुधवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छे योग लेकर आया है। अचानक यात्राएं करनी होंगी। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए भी उत्तम समय है। नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज उचित समय है।
कर्क राशिफल : बुधवार आज का कर्क राशिफल कहता है कि कर्क राशि वालों को आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए। कुछ कठिनाइयां दैनिक कार्यों में आ सकती हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा अपनों से नजदीकियां बढ़ेंगी।
सिंह राशिफल : बुधवार आज सिंह राशि वालों को अपने मन को काबू रखना होगा मन चंचल बना रहेगा। सीनियर का सहयोग आज मिल रहा है। धन लाभ के योग भी आज सिंह राशि वालों की राशि में बने हुए हैं।
कन्या राशिफल: बुधवार आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज कन्या राशि वालों को नकारात्मक विचारों से बचना है। धन लाभ होंगे। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा।
तुला राशिफल : तुला राशि वालों के लिए भी दिन सामान्य से अच्छा है। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए समय की बर्बादी करना अच्छा नहीं है।
वृश्चिक राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को आज अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी। आपके आसपास का माहौल के अनुरूप है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। गुस्से से आपको बचना चाहिए।
धनु राशिफल : धनु राशि वालों के लिए बेहतर समय है लेकिन आज आप की जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी हो सकती है। उतार-चढ़ाव दिन भर रहेंगे। अच्छी बात यह है कि यह लाभ के योग बने हुए हैं।
मकर राशिफल: मकर राशि वालों के लिए समय अच्छा है आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर आपको प्राप्त होंगे नया वाहन खरीद सकते हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो आज का दिन उत्तम है।
कुंभ राशिफल: बुधवार आज कुंभ राशि वालों का मन अशांत रहेगा खर्च की आशंका ही बनी हुई है। आज अपने जरूरी कार्यों को समय से निपटाना आपके लिए आवश्यक है किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें
मीन राशि: बुधवार का दिन मीन राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छे योग लेकर आया है। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है।