सहारनपुर

गांव के छाेराें ने स्मार्ट सिटी गर्ल की नशे की हालत में ली तस्वीरें आैर करने लगे ब्लैकमेल, जानिए फिर क्या हुआ

सहारनपुर पुलिस ने आराेपी युवकाें के खिलाफ संगीन धाराआें में दर्ज की रिपाेर्ट

2 min read
दादी और चाची को मारपीट कर युवती को उठा ले गए बदमाश, पांच घंटे के बाद जब मिली तो...

सहारनपुर।

तीन दाेस्ताें ने मिलकर सहारनपुर स्मार्ट सिटी की एक गर्ल के नशें की हालत में आपत्तिजनक फाेटाे ले लिए आैर इसके बाद लड़की काे ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। लड़की ने हिम्मत दिखाई आैर इससे पहले कि वह डर के कारण ब्लैकमेल हाे जाती उसने सारी बातें परिवार के सदस्याें काे बता दी। परिवार के लाेगाें काे जैसे ही युवकाें की इस हरकत का पता चला ताे वह सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचे आैर पुलिस ने भी देर किए बगैर मामले की गंभीरता काे देखते हुए आराेपी युवकाें के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कर ली। अब पुलिस इन युवकाें की तलाश कर रही है जबकि रिपाेर्ट दर्ज हाेने के बाद से तीनाें युवक फरार बताए जा रहे हैं।

काेतवाली सदर बाजार क्षेत्र का है मामला

यह घटना काेतवाली सदर बाजार क्षेत्र की आवास विकास कालाेनी से सटी एक दूसरी कालाेनी में रहने वाली लड़की के साथ घटी है। एक जिम्मेदार मीडिया संस्थान हाेने के नाते हम लड़की की पहचान काे सार्वजनिक नहीं कर रहे इसलिए उस कालाेनी का नाम भी छिपाया जा रहा है जिस कालाेनी में यह लड़की रहती है। आपकाे इतना जरूर बतातें हैं कि लड़की ने हिम्मत दिखाई आैर लड़काें से ब्लैक मेल हाेने से पहले ही उसने सारी बातें परिवार वालाें काे बता दी। इसके तुरंत बाद लड़की के भाई ने काेतवाली सदर बाजार पहुंचकर पुलिस काे घटना की पूरी जानकारी दी आैर आराेपी युवकाें के नाम पुलिस काे बताते हुए इनके खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने दाे युवकाें समेत इनके एक अज्ञात दाेस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये हैं आराेपी

पुलिस ने इस घटना में जिन आराेपियाें के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज की है उनमें से एक का नाम पाेन्टी निवासी ढाईकी थाना नकुड़ आैर विनय निवासी ढाईकी समेत एक अन्य के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज हुई है। पुलिस अब तीनाें की तलाश में लगी हुई है। इंस्पेक्टर काेतवाली सदर बजार अशाेक साेलंकी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रह है। जल्द आराेपियाें की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Published on:
22 Aug 2018 09:29 am
Also Read
View All