सतना

बड़ी खबर: MP में BPL सूची होगी अपडेट, हटाए जाएंगे कई नाम

MP News: मध्यप्रदेश सरकार ने BPL परिवारों की सूची अपडेट करने का काम शुरू किया है। गूगल शीट में अपात्र नाम हटाकर सही गरीबों की जानकारी दर्ज की जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2025, 12:50 PM IST
bpl list update ineligible names removed satna mp news
bpl list update ineligible names removed satna (फोटो- सोशल मीडिया)

BPL List Update:मध्यप्रदेश में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले ग्रामीण परिवारों की जानकारी अपडेट की जाएगी। सरकार ने इसके लिए 31 अगस्त की स्थिति में काटे और जोड़े गए नामों की जानकारी मांगी है। शासन स्तर से इसके लिए गूगल शीट तैयार की गई है। इसमें कुल बीपीएल परिवारों की वर्तमान स्थिति संयात्मक दर्ज करनी है। इसके अलावा कुल बीपीएल परिवारों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की सूची डालनी है। (mp news)

सरपंच-सचिव और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी बीपीएल

सतना के नागौद जनपद की ग्राम पंचायत दतुनहा के सरपंच, सचिव और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के नाम बीपीएल सूची में दर्ज होने का मामला सामने आया है। कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने इस मामले की जांच करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिए हैं। (mp news)

दतुनहा सरपंच भी बीपीएल लिस्ट में शामिल

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दतुनहा की सरपंच चंद्रवती मिश्रा पत्नी रामकरण मिश्रा का नाम बीपीएल सूची में दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। बीपीएल राशन कार्ड संया 33047785 में संयुक्त परिवार में चंद्रवती मिश्रा सरपंच सहित 7 लोगों का नाम दर्ज है। जबकि सबकी समग्र आईडी अलग-अलग है। इतना ही नहीं सरपंच ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने बेटे रोहणी मिश्रा का बीपीएल कार्ड एफपीएस आईडी नंबर 1204061 समग्र परिवार आईडी 33047785 के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली से राशन ले रहे हैं। इससे वास्तविक गरीबों को योजना का लाभ मिलने में परेशानी हो रही है। (mp news)

रोजगार सहायक की पत्नी भी बीपीएल सूची में शामिल

इसी पंचायत के सहायक रोजगार सचिव प्रदीप त्रिपाठी पिता रामकृपाल त्रिपाठी ने भी अपनी पत्नी के प्रीती त्रिपाठी के नाम से पात्रता पर्ची राशन कार्ड जिसकी संया 46337618 द्वारा योजना का लाभ ले रहा है। इसी पंचायत की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्पना बड़गैयां पति मनीष कुमार बड़गैयां द्वारा भी गरीबी रेखा राशन कार्ड पात्रता पर्ची और संबल कार्ड योजना का लाभ लिया जा रहा है। कल्पना की परिवार आईडी 32929130 है। इनके परिवार के सभी लोगों के नाम से गरीबी रेखा का राशन लिया जा रहा है। (mp news)

Updated on:
25 Sep 2025, 12:50 PM IST
Published on: