सतना

भीषण भिड़ंत: बेकाबू डंपर की चपेट में आया ऑटो, तीन की मौत, देखिए टक्कर के बाद का दृश्य

शिवरामपुर चौकी क्षेत्र की घटना
less than 1 minute read
Nov 17, 2018
Fierce clash: Three killed in chitrakoot road accident
Fierce clash: Three killed in chitrakoot road accident

सतना/चित्रकूट। बेकाबू डंपर व ऑटो की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं चार वर्षीय बालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चुरी भेजा और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा शुक्रवार को झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित शिवरामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के परम विद्या मंदिर स्कूल के पास हुआ।

ये है मामला
बताया गया, भरतकूप की ओर से बेकाबू डंपर कर्वी की ओर आ रहा था। अतर्रा की ओर जा रही ऑटो से भिडंत हो गई। हादसे में ऑटो चालक तिलक यादव (28) पुत्र अशोक यादव निवासी शोभा सिंह का पुरवा, रवि (22) पुत्र बृजलाल कोटार्य व छोटू (25) पुत्र उदयभान निवासी शोभा सिंह का पुरवा कोतवाली कर्वी की मौके पर मृत्यु हो गई। ऑटो सवार आयुष्मान (41) पुत्र शिवाकांत ओझा, भोले (16) पुत्र छोटेलाल घायल हो गए।

क्रेन मंगाकर तीनों घायलों को बाहर निकाला
शिवरामपुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह, दरोगा बीडी कश्यप ने क्रेन मंगाकर तीनों घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपजिलाधिकारी इंदुप्रकाश सिंह, सीओ सिटी रजनीश यादव ने मौका मुआयना कर घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। शिवाकांत ओझा ने बताया कि वह ऑटो में बीज लेकर बांदा जिले के अतर्रा थाने के चौसडबल्लान जा रहा था।

Published on:
17 Nov 2018 05:18 pm