सतना

अच्छी पहल: जिले के मतदान केंदों पर वीवीआइपी होंगे दिव्यांग मतदाता

निर्वाचन कार्यालय की ओर से भेजा जा रहा आमंत्रण पत्र
less than 1 minute read
Nov 17, 2018
Good initiative: Vivip will vote on voting centers in district
Good initiative: Vivip will vote on voting centers in district

सिंगरौली. विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंचने वाले दिव्यांग को अब की बार वीवीआइपी ट्रीटमेंट मिलेगा। उन्हें न ही लाइन लगाने की और न ही खुद से रैंप चढ़कर वोटिंग मशीन तक जाने की जरूरत पड़ेगी। निर्वाचन विभाग की ओर से बूथ पर उनके लिए सुविधाओं के मद्देनजर पूरी व्यवस्था की जाएगी।

वीवीआइपी का बैज भी होगा जारी
मतदान के बाबत तय योजना के मुताबिक जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर अनुराग चौधरी की ओर से दिव्यांगों को बकायदा आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। आमंत्रण पत्र में उनसे 28 नवंबर को बूथ पर पहुंचकर मतदान करने की अपील की गई है, साथ ही पत्र के जरिए यह जानकारी भी उन्हें दी गई है कि मतदान के लिए उनके घर से निकलने की स्थिति में क्या-क्या सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

3970 दिव्यांग मतदाता चिह्नित
निर्वाचन कार्यालय की ओर से जिले के तीनों विधानसभाओं में कुल 3970 दिव्यांग चिह्नित किए गए हैं। 824 बूथों पर चिह्नित मतदाताओं के लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके लिए सहायक कलेक्टर रोहित सिसोनियां को विशेष रूप से लगाया गया है।

वृद्धजनों को भी मिलेगी बूथ पर सहायता
अधिकारियों की माने तो दिव्यांगों के साथ वृद्ध मतदाताओं को भी दिव्यांगों की तरह ही सुविधाएं मिलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी की कोशिश है कि हर मतदाता घर से निकले और मतदान करे। दिव्यांगों के लिए सुलभ कराई गई सुविधाओं का वृद्धजन भी उपयोग कर सकेंगे।

Published on:
17 Nov 2018 06:34 pm