सोमवार को इस तरीके से करेंगे भोलेनाथ का व्रत तो पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं
सतना। हिन्दू धर्म में भगवान शिव शंकर को देशभर में भक्त भोलेनाथ, शिव जी, शंकर, जटा धारी, हिमालय वासी के नाम से जानते है। सोमवार का व्रत भगवान शिव की भक्ति के साथ-साथ कुंवारी कन्याओं के लिए बहुत लाभकारी होता है। जबकि मलमास और श्रावण मास के सोमवार की बात ही निराली है। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत को रखने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण हो जाती है। वहीं कुंवारी कन्या को मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है। इसलिए सोमवार के दिन सबसे पहले सुबह शीघ्र उठकर स्नानदि कार्यों से निवृत होकर शिवालय जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें। जलाभिषेक के समय ऊँ महाशिवाय सोमाय नम: मंत्र का उच्चारण करें।
पूजा करने की विधि
- पं. मोहनलान के अनुसार सोमवार के दिन सबसे पहले सूर्योदय में स्नान करके व्रत का संकल्प लेकर शिव मंदिर में जाना चाहिए। शुद्ध जल से शिवलिंग का अभिषेक करते हुए मंत्र- ऊॅ महाशिवाय सोमाय नम: का जाप करना चाहिए।
- फिर गाय के शुद्ध कच्चे दूध को शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। यह करने से मनुष्य के तन-मन-धन से जुड़ी सारी परेशानियां खत्म हो जाती है।
- इसके बाद शिवलिंग पर शहद या गन्ने का रस चढ़ाए। फिर कपूर, इत्र, पुष्प-धतूरे और भस्म से शिवजी का अभिषेक कर शिव आरती करना करें। अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए ह्रदय से प्रार्थना करना चाहिए।
- इस व्रत में सफेद रंग का खास महत्व होता है। व्रत वाले को दिन में सफेद कपड़े पहनकर शिवलिंग पर सफेद पुष्प चढ़ाने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
- सोमवार के दिन शिवपूजा का विधान है। भोलेनाथ एक लोटे जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना की पूर्ति होती है।
- यदि भोलेनाथ की पूजा शिवमंत्र के साथ की जाए तो भाग्योदय के साथ रोजगार , उन्नति व मनचाहे जीवन-साथी पाने की मनोकामना शीघ्र पूर्ण होती है।
- शिवलिंग पर जलाभिषेक के बाद गाय का दूध अर्पित करें। इससे तन, मन और धन संबंधी हर समस्या दूर होती है।
- शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें। इससे आजीविका, नौकरी व व्यवसाय से संबंधित सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
- लाल चंदन लगाएं व श्रृंगार करें। माना जाता है कि शिवलिंग पर चंदन लगाने से जीवन में सुख-शांति आती है।
- इन उपायों के बाद यथाशक्ति गंध, अक्षत, फूल, नैवेद्य अर्पित कर शिव आरती करें।
- साथ ही शिव जी को अर्पित किए गए दूध, शहद को चरणामृत के रूप में ग्रहण करें और चंदन लगाकर मनोकामना पूर्ति हेतु भोलेनाथ से प्रार्थना करें।
सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। वहीं कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है।
पं. मोहनलाल द्विवेदी, ज्योषित मैहर