13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन नाम वाली लड़कियों को, सोच समझकर बनाना चाहिए गर्लफ्रेंड, जानिए क्यों

इन नाम वाली लड़कियों को, सोच समझकर बनाना चाहिए गर्लफ्रेंड, जानिए क्यों

4 min read
Google source verification
Ladki se baat karne ka tarika hindi me

Ladki se baat karne ka tarika hindi me

सतना। हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का बहुत बड़ा महत्व है। यह एक ऐसी विधा है जिसके माध्यम से किसी जातक के जन्म, मरण, स्थान, तारीख का प्रयोग करके उससे जुड़े कई राज खोल दिए जाते है। उसे क्या पसंद है, क्या नहीं पसंद, उसका व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा है। यहां तक कि उसका आने वाला कल यानी कि भविष्य कैसा हो सकता है। यह सभी ज्योतिष शास्त्र की मदद से जाना जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत ही व्यक्ति के राशि चिन्ह का चयन किया जाता है।

उसके जन्म माह तथा तिथि को आधार बनाते हुए सूर्य राशि चिन्ह एवं चंद्र राशि चिन्ह का विभाजन किया जाता है। अमूमन रोजाना जिन बारह राशियों के बारे में आप पढ़ते रहते हैं। जिन्हें आप अपने जन्म तिथि या नाम के पहले अक्षर के आधार पर चुनते हैं वह सूर्य राशि चिन्ह होता है। ज्योतिषियों के मुताबिक सूर्य राशि चिन्ह का भी व्यक्तित्व पर असर होता है, लेकिन चंद्र राशि चिन्ह से काफी कम मात्रा में।

ऐसे जाने भविष्य
ज्योतिष मोहनलाल द्विवेदी के अनुसार यदि आप अपने बारे में राशि चिन्ह के हिसाब से पूर्ण जानकारी पाना चाहते हैं तो किसी विद्वान ज्योतिषी से अपनी जन्म कुंडली तैयार कराएं। वही बता सकेंगे कि आपकी चंद्र राशि क्या है। क्योकि राशि चिन्ह के आधार पर जिस विषय को हम उठाने जा रहे हैं वह दोस्ती से जुड़ा है। खासतौर से महिलाओं से की जाने वाली दोस्ती।

1. मेष राशि
यदि आप किसी मेष राशि की लड़की को अपनी गलफ्र्रेंड बनाना चाहते हैं तो पहले उसके बारे में कुछ बातें जान लें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि की लड़कियां रोबीली होती हैं, यानी कि जिसे आप एक डॉमिनेटिंग पार्टनर भी कह सकते हैं।

2. वृषभ राशि
ज्योतिषीय अध्ययनों के मुताबिक वृषभ राशि की ज्यादातर लड़कियां खूबसूरत ही होती हैं। इस राशि की लड़कियों से बात करना और साथ रहना अच्छा अनुभव होता है, लेकिन इनका साथ मिल जाए यह भी तो आसान नहीं। प्यार की बात करें तो वृषभ राशि की महिलाएं कुछ कॉम्प्लीकेटेड होती हैं, जिसके कारण इन्हें प्यार के लिए मनाना ही कठिन हो जाता है।

3. मिथुन राशि
यदि आप वर्षों से प्यार पाने के इच्छुक हो रहे हैं और कोई फी-मेल पार्टनर नहीं मिल रही तो मिथुन राशि की जातक आपके लिए परफेक्ट है। इसलिए नहीं कि मिथुन राशि की लड़कियां आसानी से पट जाती हैं, बल्कि इसलिए कि यदि कोई इनसे बात करे तो यह सलीके से व्यवहार करती हैं।

4. कर्क राशि
देखने में बिंदास, चुलबुले अंदाज की लेकिन यह सच है कि कर्क राशि की लड़कियां ज्यादातर घुलती-मिलती नहीं हैं। कर्क राशि की लड़कियां अपने अनुमान बहुत लगाती हैं। यदि आपकी पसंद कोई कर्क राशि की लड़की है तो आपको सावधानी से काम लेना होगा।

5. सिंह राशि
एक शिकारी की तरह ही सिंह राशि के जातक भी हर किसी पर हावी होना पसंद करते हैं। फिर वह ऑफिस हो, घर हो या निजी रिश्ते। इन्हें सामने वाले को दबाकर अपना पलड़ा भारी रखना काफी पसंद होता है। तो यदि आप एक डॉमिनेटिंग पार्टनर की तलाश में हैं या ऐसा पार्टनर अपना सकते हैं तो सिंह राशि की महिला आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है।

6. कन्या राशि
मिथुन राशि की तरह ही कन्या राशि की महिला से भी आप सलीकेदार व्यवहार की अपेक्षा कर सकते हैं। कन्या राशि की महिलाएं आपकी बात को गौर से सुनेंगी और उसके अनुसार जवाब भी देंगी। ऐसा माना गया है कि कन्या राशि की महिलाएं सिद्धांतवादी होती हैं। यदि ये निश्चित कर लें कि इन्हें आप से बात नहीं करनी तो आप चाहकर भी इन्हें इम्प्रेस नहीं कर सकते।

7. तुला राशि
अपने राशि चिन्ह की तरह ही तुला राशि के जातक हर विषय में तुलनात्मक व्यवहार करते हैं। फिर वह चाहे प्यार हो या दोस्ती, काफी सोच समझकर नाप-तोलकर फैसला लेते हैं। तो यदि आप तुला राशि की किसी महिला को इम्प्रेस करने का विचार बना रहे है तो पहले से ही कुछ तैयारियां कर लें।

8. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की लड़कियां ज्यादातर खूबसूरत नहीं होतीं लेकिन वे भावुक भी नहीं होतीं। यदि आप किसी वृश्चिक राशि की लड़की को पसंद करते हैं तो उसे कभी भी इग्नोर नहीं करें। क्योंकि जब तक आप उन्हें वक्त देते रहेंगे तब तक वे आपकी ओर आकर्षित रहेंगी। अन्यथा उनके पास ऑप्शंस आते ही अपना रास्ता बदल लेंगी।

9. धनु राशि
धनु राशि की लड़कियों को इम्प्रेस करना आसान भी है, लेकिन साथ ही कुछ मुश्किल भी। शर्त है कि आप उनकी खुशियों का ख्याल रखते चलिए, और वह खुद को आपके नाम कर देंगी। धनु राशि की लड़कियों को घूमना बेहद पसंद होता है। इस राशि की लड़कियों को एडवेंचर पसंद होता है और बोरिंग लोगों से वे दूर ही रहती हैं।

10. मकर राशि
मकर राशि की लड़कियां बेहद स्वाभिमानी होती हैं। इन्हें अपना काम खुद करना पसंद होता है। मकर राशि की लड़कियां आम तौर पर शांत स्वभाव की होती हैं लेकिन प्यार के चक्करों में कम ही पड़ती हैं। वे किसी भी प्रेम संबंध में पडऩे से पहले लड़के के बारे में और अपने बारे में बहुत सोचती हैं।

11. कुंभ राशि
कुंभ राशि की किसी महिला को पटाना काफी आसान होता है, लेकिन शर्त है कि आप उनके इमोशंस की कदर करें। कुंभ राशि की लड़कियां समझदार और सुलझी हुई होती हैं। यदि आप थोड़े भी समझदार और सुलझे हुए हैं तो आपके लिए कुंभ राशि की लड़की को इंप्रेस करना आसान हो जाएगा।

12. मीन राशि
सभी राशि चिन्हों में से मीन राशि की लड़कियां अत्यंत रोमांटिक होती हैं और जल्दी ही प्यार में पड़ जाती हैं। इस राशि की लड़की को इंप्रेस करना ज्यादा मुश्किल नहीं होता, लेकिन डिमांड है कि आप उन्हें पूरा वक्त दें। मीन राशि की लड़कियों को सपनों जैसा प्यार पसंद है और मेरे ख्याल से यदि आप लड़की पटाने की कोशिश कर रहे हैं तो इतना तो जान ही गए होंगे कि लड़कियों को क्या-क्या चाहिए होता है।

ज्योषित शास्त्र में कई ऐसी विधाएं है जिसके माध्यम से जातक को खासतौर से महिलाओं से की जाने वाली दोस्ती आदि के बारे में जानकारी मिल जाती है। लेकिन इसके विपरीत कुछ ऐसे राशि चिन्ह भी हैं जिनके भीतर आने वाली महिलाएं कभी भी प्रेम संबंधों में नहीं पड़तीं। उनके लिए शादी ही प्रेम का सही बंधन है।
पं. मोहनलाल द्विवेदी, ज्योषित मैहर