सतना

अचानक मौसम का मिजाज बदला : सतना में बारिश, रीवा जिले में बरसे ओले

विंध्य में रविवार शाम बैकुंठपुर में बारिश के दौरान गिरे ओले, बेल्दरा में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत

less than 1 minute read
Oct 21, 2018
Hailstorm in rewa

सतना. विंध्य में रविवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला और गरज चमक व तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। मैहर में तेेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं रीवा जिले में बारिश के साथ ओले भी बरसे, इससे धान की फसल को कई जगह आंशिक नुकसान हुआ है। शाम करीब पांच बचे अचानक आकाश में काले बादल घिर आए और तेज हवा व बारिश के साथ कई जगह ओले भी बरसे। रीवा जिले के मनगवां क्षेत्र और सिरमौर के बैकुंठपुर इलाके में चने और बेर के आकार के ओले गिरे। इससे खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल को नुकसान हुआ। बिन मौसम विंध्य में बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में और गिरेगा, जिससे सर्दी का असर बढ़ेगा। सतना में 1.1 मिमी तथा रीवा में 4.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Rain in satna, Hailstorm in rewa IMAGE CREDIT: patrika

बिजली गिरने से एक की मौत
सतना जिले के मैहर के ग्राम बेल्दरा में बारिश के दौरान 22 वर्षीय युवती पर आकाशीय बिजली गिरने गई। युवती को मैहर के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें

अमित शाह LIVE: 22 मिनट के भाषण में सतना के एक भी मुद्दे पर नहीं बोले, योजना गिना चले गए
Published on:
21 Oct 2018 07:49 pm
Also Read
View All