सतना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बीटीआई की सभा की सभा में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा, मेरे साथ हाथ उठाइये और विजय संकल्प की प्रचंड आवाज के साथ नारा लगाइए। आज सतना में मातृ शक्ति का विराट सम्मेलन नवरात्रि के अवसर पर भाजपा का बल बढ़ाने का बड़ा माध्यम है। नवरात्रि पर इतनी विराट मातृ शक्ति के दर्शन करने का अवसर मुझे मिला सौभाग्य की बात है। राजमाता हम सब के लिए वात्सल्य का प्रतीक रहीं। उन्होंने हर कार्यकर्ता को प्रोत्साहित किया। कांग्रेस ने ढेरो सितम किए, जेल भी भेजा लेकिन उन्होंने कभी झुकना मंजूर नही किया, संघर्ष करती रहीं, उसी का परिणाम है कि उनके कार्य क्षेत्र में कमल पूरे देश मे दिखता है। उनका जीवन सन्देश हमारे लिए प्रेरणादायी बना रहेगा। मोदी सरकार में महिला विकास और सुरक्षा के लिए पांच एस की नीति घोषित की है, मातृ शक्ति का सम्मान किया है। सालों कांग्रेस सरकार रही लेकिन 50 फीसदी हिस्सेदारी नहीं दी।