सवाई माधोपुर

महिला अफसर ने एईएन पर दर्ज कराया रेप का मामला, महिला बोली- प्रेग्नेंट हुई तो 2 बार कराया अबॉर्शन

Rajasthan RAS Rape Case: महिला अधिकारी ने PWD विभाग के एईएन और उसके भाई के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है।
less than 1 minute read
Rajasthan rape
प्रतीकात्मक तस्वीर

सवाईमाधोपुर। रसद विभाग में प्रवर्तन अधिकारी के पद पर कार्यरत एक महिला अधिकारी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के खिलाफ बलात्कार, गर्भपात कराने सहित मारपीट करने का मामला जिले के एक थाने में दर्ज कराया है। इसमें बताया कि वह तथा आरोपी अरविंद मीना वर्ष 2022 में सवाईमाधोपुर जिले में ही कार्यरत थे। अरविंद से उनकी दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई। महिला अफसर ने बताया कि मेरा तलाक का मुकदमा चल रहा था।

इस पर अरविंद ने कहा कि वह उसका तलाक करवा देगा और शादी कर लेगा। शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने जयपुर, लालसोट सहित विभिन्न जगहों पर बुलाकर उसे डरा धमका कर शारीरिक शोषण किया। साथ ही दो बार जबर्दस्ती गर्भपात करवाया।

आरोपी के भाई ने भी किया रेप

इस दौरान आरोपी के भाई ने भी प्रताडित किया और भाई से दूर रहने को कहा। साथ ही उसने भी विश्वास में लेकर बलात्कार किया। महिला अफसर का आरोप है कि 11 नवम्बर 2024 को आरोपी ने उसके साथ जयपुर में मारपीट की। इस दौरान वह उसे लहूलुहान हालत में मालवीय नगर सात नम्बर चौराहा पर छोड़ गया, जहां से राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। वह इन कृत्यों के कारण सदमे में चली गई और रिपोर्ट नहीं करवा सकी। महिला अफसर ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Updated on:
23 Mar 2025 09:20 am
Published on:
23 Mar 2025 08:23 am
Also Read
View All
RBSE : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नया आदेश, दस्तावेज संशोधन नियम एक माह में तीसरी बार बदला, जानें नया क्या है?

राजस्थान में शर्मनाक घटना: पैसे गुम हुए तो स्कूल में छात्राओं के उतरवाए कपड़े, शिक्षिका सस्पेंड

Sawai Madhopur News: कोचिंग के बाहर खड़ा होकर करता था अभद्र इशारे, फिर लड़कियों ने ऐसे सिखाया सबक

रेल यात्रा से पहले पढ़ लें नए नियम : पकड़े जाने पर 10 हजार भरना होगा जुर्माना, अवैध गतिविधियों पर बढ़ी सख्ती

पांचना बांध विवाद: तीसरे दिन भी नहीं खुला जाम, देर रात मंत्रियों ने की वार्ता, किरोड़ी बोले- शांति रखें-अफवाहों पर न दें ध्यान