श्योपुर

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना के लिए फिर होंगे आवेदन, जोड़े जाएंगे नाम

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना में जिन बहनों के नाम छूट गए थे वो फिर से अपना नाम जुड़वा पाएंगी, सीएम मोहन यादव ने मंच से किया ऐलान ।

less than 1 minute read
Feature image

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐसी बहनों के लिए अच्छी खबर है जो अभी तक लाड़ली बहना योजना में अपना नाम नहीं जुड़वा पाई थीं उन्हें जल्द ही मौका मिलने वाला है। दरअसल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि जल्द ही लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन लिए जाएंगे और एक-एक बहन का नाम जोड़ा जाएगा। साथ ही सीएम ने ये भी कहा है कि भाजपा ने अपने वचन पत्र में लाड़ली बहनों से जो वादे किए थे वो वादे जरूर पूरे होंगे।


सीएम मोहन यादव गुरूवार को श्योपुर जिले के विजयपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत के नामांकन दाखिले में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने सभा को भी संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा कि जिन बहनों के नाम लाडली बहना में छूट गए हैं, उपचुनाव बाद सभी के नाम जोड़े जाएंगे। एक एक बहन का नाम जोड़ेंगे।

सीएम मोहन यादव ने सभा के दौरान कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग कहते थे कि चुनाव के बाद लाड़ली बहना योजना बंद हो जाएगी लेकिन हमने लाड़ली बहना योजना की राशि को 1 हजार रूपए से बढ़ाकर 1250 रूपए किया और बहुत जल्द इस राशि को बढ़ाकर 3000 रूपए महीना किया जाएगा। भाजपा ने वचन पत्र में जो भी वादे लाड़ली बहनों से किए थे उन्हें पूरा किया जाएगा।

Updated on:
24 Oct 2024 11:00 pm
Published on:
24 Oct 2024 10:59 pm