खास खबर

Weather Update : राजस्थान में फिर होगा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, अगले दो दिन इन जिलों में आंधी-तूफानी बारिश का अलर्ट

Weather Update : प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मतदान से पहले ही आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रेल से आंधी-बारिश की संभावना रहेगी, जो 19 अप्रेल तक रहेगी।
less than 1 minute read
Apr 17, 2024
Feature image

Weather Update : प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मतदान से पहले ही आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रेल से आंधी-बारिश की संभावना रहेगी, जो 19 अप्रेल तक रहेगी। इससे मतदाताओं को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम केन्द्र के अनुसार 19 अप्रेल को प्रदेश में लोकसभा की 12 सीटों पर वोटिंग के दिन लगभग सभी लोकसभा क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर आंधी चलने के साथ बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार अजमेर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, श्रीगंगानगर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

18 अप्रैल को राजस्थान में एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया एक पश्चिमी विक्षोभ 18 अप्रैल को राजस्थान में एक्टिव होगा। इसका असर पश्चिमी राजस्थान के जिलों में देखने को मिलेगा। जोधपुर, बीकानेर के सरहदी जिलों में कल देर रात से आसमान में बादल छाने लगेंगे और तेज धूलभरी हवा चलने लगेगी।

Updated on:
17 Apr 2024 08:24 am
Published on:
17 Apr 2024 07:23 am
Also Read
View All
रांची के JSCA स्टेडियम में भगदड़, झारखंड प्रीमियर लीग फाइनल के दौरान मची अफरा-तफरी, 3 घायल अस्पताल में भर्ती

‘हॉर्मुज से 19 मिलियन बैरल तेल गुजरा’, परमाणु हथियार को लेकर ईरान से क्या हुई बात? ट्रंप ने दी नई जानकारी

Congress: कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान 25 जून को, देशभर में 28 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

कतर धमाके में 12 भारतीयों की मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी की कतर के अमीर से हुई बात, जानें दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बातचीत

बारिश में रास्ता नहीं भटकेंगे वाहन, डायवर्जन और जोखिम वाले स्थानों पर तैनात होंगे ट्रैफिक मार्शल