श्री गंगानगर

Rajasthan Crime: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा विदेशी हथियारों की खेप के साथ गिरफ्तार, दुबई से था सीधा कनेक्शन

युवक के पास से बरामद ग्लॉक पिस्टल ऑस्ट्रिया की प्रसिद्ध कंपनी ग्लॉक गन कंपनी की ओर से निर्मित की जाती है। यह हथियार भारत में आम नागरिकों के लिए प्रतिबंधित है। इसके मैगजीन में 33 राउंड तक लोड हो सकते हैं।

2 min read
लॉरेंस बिश्नोई (सोर्स- @BishnoiAmazing)

श्रीगंगानगर। जिले में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी हथियारों की खेप बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसका कनेक्शन दुबई से जुड़ा बताया जा रहा है। इस गैंग के सक्रिय सदस्य ने दुबई से श्रीगंगानगर में विदेशी ह​थियारों की खेप पहुंचाई। इसकी भनक लगते ही चूनावढ़ के कार्यवाहक थाना प्रभारी आईपीएस प्र​शिक्षु ज्ञानेन्द्र भारती ने गांव 6 एच छोटी में दबिश देकर एक युवक को दबोच लिया।

करीब 25 वर्षीय युवक पुष्पेन्द्र सिंह के कब्जे से तीन विदेशी पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। इसमें एक ग्लॉक पिस्टल है। यह युवक पंजाब गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। यह ह​थियार किसी शूटर को देने जा रहा था या खुद शूटर बनने के लिए खरीदा ​था, इसके बारे में पुलिस ने अभी तस्वीर साफ नहीं की है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Honour killing: बेटी करना चाहती थी लव मैरिज, कमरे से निकलते ही पिता ने हथौड़े से मार डाला

दुबई से करता है गैंग ऑपरेट

चूनावढ़ के कार्यवाहक थाना प्रभारी आईपीएस प्र​शिक्षु ज्ञानेन्द्र भारती ने चूनावढ़ क्षेत्र गांव 6 एच छोटी निवासी पुष्पेन्द्र सिंह से पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। यह युवक दुबई में रहने वाले 11 जी छोटी निवासी जगमीत सिंह के संपर्क में था। जगमीत सिंह लॉरेंस बिश्नेाई गैंग का सक्रिय सदस्य है। वह दुबई से बैठकर गैंग को ऑपरेट कर रहा है।

क्या है गलॉक पिस्टल?

युवक के पास से बरामद ग्लॉक पिस्टल ऑस्ट्रिया की प्रसिद्ध कंपनी ग्लॉक गन कंपनी की ओर से निर्मित की जाती है। इसके विभिन्न वेरिएंट दुनिया भर में प्रचलित हैं। यह हथियार भारत में आम नागरिकों के लिए प्रतिबंधित है। इसकी मैगजीन क्षमता वेरिएंट के अनुसार 15 से 33 राउंड तक हो सकती है। लॉरेंस गैंग के शूटर्स ग्लॉक पिस्टल का इस्तेमाल करते हैं।

संदिग्धों पर पुलिस लगातार दे रही दबिश

इधर, एसपी हरीशंकर ने बताया कि विदेशी ह​थियार बरामदगी के बाद पकड़े गए युवक से उसके अन्य सा​थियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि दुबई कनेक्शन सामने आने के बाद इलाके में कई संदिग्ध युवकों के यहां दबिश दी जा रही है। जैसे-जैसे नई जानकारी आ रही है, उसके आधार पर संबं​धित जांच आगे बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें

कजाकिस्तान में सीकर के मेडिकल छात्र की मौत, 8 जून को घर आने के लिए करवा लिया था टिकट
Published on:
29 Mar 2026 10:07 pm
Also Read
View All