श्री गंगानगर

स्कूल जा रही 13 साल की दो बच्चियों को रोका, फिर चॉकलेट का लालच देकर की घिनौनी हरकत; मजदूरों ने पीटा

Sriganganagar News: दो नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Mar 2025, 1:18 PM IST
rape
demo image

अनूपगढ़। थाना क्षेत्र के गांव 87 जीबी में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की ओर से दो नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ करने पर भट्टा मजदूरों ने उस व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी अपनी 13 वर्षीय सहेली के साथ सोमवार सुबह पैदल स्कूल जा रही थी।

स्कूल जाते समय गांव के ही एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति ने उन दोनों को रोक लिया और उनका हाथ पकड़ लिया। व्यक्ति ने दोनों को अपने साथ चलने को कहा। उसने लालच दिया कि वह उन्हें खाने-पीने के लिए चीजें लाकर देगा।

लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि व्यक्ति ने लड़कियों को अपना मोबाइल नंबर भी एक पर्ची पर लिखकर जबरदस्ती उनके हाथ में पकड़ा दिया। पिता ने बताया कि उसकी बेटी सहेली के साथ डर कर भाग कर घर आ गई और रोने लगी तथा घटना की जानकारी दी।

पोक्सो के मामले में सजा काट चुका है

जैसे ही घटना की जानकारी ईंट भट्टों पर काम करने वाले अन्य मजदूरों को मिली तो मजदूरों ने उस व्यक्ति को जमकर पीटा और इसकी सूचना थाने में दी। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति पूर्व में पोक्सो के मामले में साढ़े 8 वर्ष की सजा काट चुका है। पुलिस ने उसे शांति भंग में गिरफ्तार कर मेडिकल करवाया है।

Updated on:
25 Mar 2025, 1:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All