23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी, सुनसान जगह ले जाकर 3 युवकों ने किया गैंगरेप

Churu Crime News: पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 25 Mar 2025, 11:01 AM IST

rape & blackmailing

नाबालिग से बलात्कार

चूरू। जिले के एक थाना अंतर्गत एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ सोमवार देर शाम को मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके पड़ोस में एक महिला रहती है।

पड़ोसी होने के कारण हमारा और महिला का एक दूसरे के घर आना जाना था। महिला की अक्सर तबीयत खराब रहती थी। परिवादी ने बताया इसलिए महिला कभी-कभी रात को उसकी 15 वर्षीय पुत्री को अपने पास बुला लेती थी। पड़ोसी होने के कारण पुत्री को रात्रि को उसके पास भेज देते थे। इसी विश्वास के आधार पर 23 मार्च को उसके पुत्री को महिला ने बुलाया जिस पर उन्होंने उसे वहां भेज दिया। रात करीब 2.30-3 बजे महिला के घर के बाहर मोटरसाइकिल की आवाज सुनाई दी।

बाहर आकर देखा तो मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति थे और उसकी पुत्री रो रही थी। तीनों ने उसकी पुत्री को मोटरसाइकिल से उतार कर भाग गए। परिवादी ने आगे बताया कि मोटरसाइकिल पर पड़ोसी युवक भी था और उसके साथ दो अन्य युवक थे। पुत्री रो रही थी और डरी हुई थी।

यह भी पढ़ें: महिला अफसर ने एईएन पर दर्ज कराया रेप का मामला, महिला बोली- प्रेग्नेंट हुई तो 2 बार कराया अबॉर्शन

पुत्री से मां ने रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि पड़ोसी महिला उसे अपने साथ ले गई थी। महिला के घर पर पड़ोसी युवक सहित दो अन्य लड़के थे। परिवादी ने बताया कि पुत्री ने पूछताछ में बताया कि करीब एक घंटे आपस में बातचीत करते रहे।

उसके बाद महिला ने नाबालिग को बहला फुसलाकर युवकों के साथ भेज दिया। पुत्री ने बताया कि आरोपियों ने एक सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया तथा घटना के बाद उसे घर के सामने छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: प्रेम जाल में फंसाया, फिर फ्लैट पर बुलाकर करता रहा शारीरिक शोषण, महिला प्रेग्नेंट हुई तो करने लगा ब्लैकमेल

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग