श्री गंगानगर

Video: महिलाओं से पर्स छीनने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहायक पुलिस निरीक्षक मीणा ने बताया कि घटना के गणेश मंदिर तथा मुक्तिसाह गुरुद्वारे के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए गए।
2 min read
• •
Updated: 27 Feb 2018, 8:35 AM IST
police department
सहायक पुलिस निरीक्षक मीणा ने बताया कि घटना के गणेश मंदिर तथा मुक्तिसाह गुरुद्वारे के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए गए।

अनूपगढ़.

स्थानीय पुलिस ने डाडा पम्मा मेले के दौरान एक दिन दो महिलाओं से छीना छपटी कर पर्स छीनने वाले 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक कमल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 फरवरी को डाडा पम्मा राम मेले के दिन नई मंडी के व्यापारी की पत्नी से गणेश मंदिर के सामने तथा घड़साना निवासी एक महिला से मुक्तिसाहब गुरुद्वारे के पास से 2 युवक पर्स छीन कर मोटरदाइकिल पर फरार हो गए थे। उक्त दोनों महिलाओं ने अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। सहायक पुलिस निरीक्षक मीणा ने बताया कि घटना के गणेश मंदिर तथा मुक्तिसाह गुरुद्वारे के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए गए।

दोनो स्थानों पर घटना के समय दो युवक दिखाई दिए तथा गणेश मंदिर के पास महिला से पर्स छीनने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सहायक पुलिस निरीक्षक कमल मीणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा संदिग्धों के फोटो निकाल कर प्राइवेट बस ड्राइवरों बस स्टैंड पर लोगों को रेलवे स्टेशान पर लोगों को आस पास के दुकानदारों को दिखाए दिखाए तथा अपने अन्य सूचना तंत्र सक्रिय किए।

आखिर 18 दिन बाद पुलिस को इस मामले में कामयाबी हाथ आई और मुखबिर से सूचना मिली कि फ़ोटो में दिखने वाले दो युवक 5 के गांव में रहते है और दोनों आपस में भाई है। सूचना पर सहायक निरीक्षक कमल मीणा विजय कलानी तथा वेद प्रकाश सहित अन्य 5 के उक्त युवकों के घर पहुंचकर दबिश दी। मौके पर मौजूद दोनो युवको का चेहरा सीसीटीवी में दिखे गए फुटेज से मिलाया गया तथा युवकों से पूछताछ की।

युवकों ने पूछताछ में अपना नाम दिलबाग सिंह उर्फ बागा पुत्र बोहड़ सिंह जाति जट सिख तथा गुरप्रीत उर्फ गोपा पुत्र बोहड़ सिंह बताया। पुलिस ने बताया कि इन दोनों युवकों ने उक्त घटना को अंजाम देना भी कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि यह दोनों युवक नशेडी किस्म के युवक है तथा नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए छीना छप टी जैसी हरकतों को अंजाम देते है। उक्त दोनों युवकों पर इससे पहके भी घड़साना तथा अनूपगढ़ थाने में मुकदमें दर्ज हैं।

Updated on:
27 Feb 2018, 8:35 AM IST
Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन