सूरत

चैंबर की लेडीज विंग ने किया सूरत अर्बन ऑर्ब्जवेटरी का दौरा

समझीं इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर की बारीकियां
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 May 2023, 8:58 PM IST
चैंबर की लेडीज विंग ने किया सूरत अर्बन ऑर्ब्जवेटरी का दौरा
चैंबर की लेडीज विंग ने किया सूरत अर्बन ऑर्ब्जवेटरी का दौरा

सूरत. दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसजीसीसीआई) की महिला विंग ने मनपा के उधना-मगदल्ला रोड स्थित सूरत अर्बन ऑब्जर्वेटरी एंड इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर का दौरा किया। महिला उद्यमियों ने सेंटर के काम की बारीकियां समझीं। स्थाई समिति प्रमुख परेश पटेल भी इस मौके पर सेंटर पहुंचे और अर्बन ऑब्जर्वेटरी की जरूरत बताई।

सूरत महानगर पालिका प्रशासन ने उधना-मगदल्ला रोड पर सूरत अर्बन ऑब्जर्वेटरी और इमरजेंसी रिस्पांस सेँटर का निर्माण किया है। यहां स्मार्ट सिटी मिशन के तहत परियोजनाओं, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं बीआरटीएस व सिटी बसों, ट्रैफिक जंक्शन की निगरानी, मनपा की विभिन्न अन्य सेवाओं संपत्ति कर, शिकायत प्रबंधन प्रणाली, वेक्टर बोर्न रोग नियंत्रण प्रणाली, इंटेलिजेंट ट्रांजिट प्रबंधन प्रणाली, जीपीएस आधारित डोर टू डोर कचरा संग्रहण प्रणाली, जल आपूर्ति, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन आदि की निगरानी की जाती है। साथ ही आपातकाली स्थिति में व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाती है।चैम्बर की महिला विंग की सदस्यों ने सूरत अर्बन ऑब्जर्वेटरी एंड इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर का दौरा कर वहां की व्यवस्थाएं समझने की कोशिश की। उन्होंने जाना कि मनपा प्रशासन शहर में व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए किस तरह काम करता है। उनके दौरे की जानकारी मिलने पर स्थाई समिति प्रमुख परेश पटेल भी मौके पर पहुंच गए। वहां मौजूद जिगर पटेल समेत अन्य स्टाफ ने सेंटर पर होने वाले काम की बारीकियां समझाईं। इस अवसर पर महिला विंग अध्यक्ष ज्योत्सना गुजराती, ग्रुप चेयरमैन डॉ. बंदना भट्टाचार्य, लेडीज विंग सलाहकार रोमा पटेल, उपाध्यक्ष मनीषा बोडावाला, सचिव शिखा मेहरा समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

Published on: