सूरत

पिकअप से शराब बरामद

मुखबिरों की सूचनाओं पर दो जगह हुई कार्रवाई

2 min read
Aug 08, 2018
पिकअप से शराब बरामद

बारडोली. सूरत जिला एलसीबी की टीम ने बारडोली तहसील में मोता गांव के पास गंगाधरा रोड पर एक पिकअप से शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराब भेजने वाले और मंगाने वाले को वांछित घोषित किया है। इसके अलावा सूरत जिले के पलसाना के पास से मुंबई अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर टैम्पो से शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

सूरत जिला एलसीबी पुलिस की टीम मंगलवार को बारडोली थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बारडोली तहसील के मोता गांव से गंगाधरा की ओर जाने वाले मार्ग पर पिकअप वैन में शराब ले जाई जा रही है। पुलिस ने मोता गांव के पास निगरानी रखी और संदिग्ध वाहन आते ही पुलिस रोककर उसकी तलाशी ली।

ये भी पढ़ें

लोगों को 11 दिन से नहीं मिल रहा पानी

पिकअप में छिपा कर रखी हुई अंग्रेजी शराब की 3300 बोतलें और नमकीन बरामद हुई। पुलिस ने सूरत के गोडादरा और मूल राजस्थान निवासी पिकअप चालक किशन घनश्याम तिवाडी (28) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शराब मंगा नेवाले सोहनसिंह और भेजने वाले राजू का नाम सामने आने पर दोनों को वांछित घोषित किया है।

एक अन्य मामले में पलसाना पुलिस मंगलवार रात जब गश्त पर थी, मुखबिर की सूचना पर पलसाना चार रास्ता के पास मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगरानी कर टैम्पो से अंग्रेजी शराब की 1440 बोतल बरामद कीं। इस मामले में पुलिस ने चालक चंद्रकांत अम्बालाल हलपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शराब भेजने वाले वलसाड के खुटेज गांव के प्रदीप और मंगाने वाले अज्ञात व्यक्ति को वांछित घोषित किया है।

पुराने सिविल में नेत्र जांच शिविर

सूरत. लॉयंस क्लब इंटरनेशनल रीजन-2 की ओर से चौक बाजार में पुराने सिविल अस्पताल में बुधवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों की जांच कर नेत्र केटरेक्स के करीब 50 मरीजों के ऑपरेशन किए गए। इस दौरान क्लब के संजीव केशरवानी, कन्हैयालाल उम्बर, अरविंद पटेल, अशोक देसाई, आशीष बाफना, राजेश जैन, विमलेश तातेड़ आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

SMC : मनपा की लापरवाही से एक और गाय फंसी खतरे में
Published on:
08 Aug 2018 09:36 pm
Also Read
View All