सूरत

बाल और दिव्यांग तैराकी के विजेताओं का सम्मान

लापसीवाला बाल एवं दिव्यांग व्यक्तियों की तैराकी स्पर्धा के विजेताओं को सम्मनित किया गया। मनपा प्रशासन ने बुधवार को अडाजण के वीर...
2 min read
Jul 23, 2018
Respect of the winners of Bal and Divya Swimming
Respect of the winners of Bal and Divya Swimming

सूरत।लापसीवाला बाल एवं दिव्यांग व्यक्तियों की तैराकी स्पर्धा के विजेताओं को सम्मनित किया गया। मनपा प्रशासन ने बुधवार को अडाजण के वीर सावरकर स्वीमिंग पूल में चिमनलाल लापसीवाला बाल एवं दिव्यांग तैराकी स्पर्धा का आयोजन किया था। भारी बारिश के बीच विभिन्न पांच वर्गों में सौ प्रतिभागियों ने तैराकी स्पर्धा में भाग लिया। नौ से ११ साल के बालकों के वर्ग में नम्र आर पटेल प्रथम, कुंज हर्षल देसाई द्वितीय और रिपुदमनसिंह शेखावत तृतीय स्थान पर रहे।

हास्य एम पटेल और रुशील किशन भाटिया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। बालकों के ११ से १३ आयुवर्ग में तीर्थ एस भाणवडिया प्रथम, मधुर एन जैन द्वितीय और मालव पी सारंग तृतीय स्थान पर रहे। वेदांत एच जागीरदार और करण किशोर खलासी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

नौ से ११ आयुवर्ग की बालिकाओं के वर्ग में ताशा निमेश मोदी प्रथम, देबाश्री पी गलियारा द्वितीय और भव्या जे लाकडावाला तृतीय स्थान पर रही। रिद्धि गौरांग भगत और भव्या एस मांडलीया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। बालिकओं के ११ से १३ आयुवर्ग में महक पी चोपड़ा प्रथम, अनन्या जोशी द्वितीय और जानवी देवांग डोरीवाला तृतीय स्थान पर रहीं। दृश्या पी मेहता और विभुति रोहित पटेल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

दिव्यांग पुरुष वर्ग में १३ से ५० साल की आयु के प्रतिभागियों में अभीझर अम्मार दोडिया प्रथम, जयनीश के सारंग द्वितीय और मोहम्मद एम वानीया तृतीय स्थान पर रहे। हर्षकुमार एच वावडीया और अशोक आर राणा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। महापौर जगदीश पटेल ने सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नेता शासक पक्ष गिरिजाशंकर मिश्र, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष रुपल शाह, आरोग्य समिति अध्यक्ष अनिल बिस्किटवाला, लाइट एंड फायर समिति अध्यक्ष पियुष जरीवाला, हरिओम आश्रम के प्रतिनिधि कन्हैया छत्रपति, सन्मुख जीनवाला समेत अन्य गणमान्य मौजूद थे।

विवादित जमीन को बेचने पर आठ के खिलाफ मामला

पीपलोद के पारसी दखमा (श्मशान गृह) की विवादित जमीन बेचने के आरोप में उमरा पुलिस ने आठ जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पीपलोद गोवर्धन रॉ हाउस निवासी धीरु नायका, उसकी पत्नी बबली, पुत्र नवीन, विनोद, पुत्री लता और पुष्पा ने पारसी दखमा की जमीन वराछा गंगेश्वर सोसायटी निवासी अश्विन विरडिया को बेच दी।

इस जमीन की मालिकी को लेकर उनका पार्ले प्वॉइंट निवासी जमशेद दोटीवाला के साथ विवाद कोर्ट में लंबित होने की बात जानते हुए भी उन्होंने रुपए लेकर अश्विन के नाम कब्जा रसीद और सिंगणपोर देव प्रयाग सोसायटी निवासी महेश त्रिवेदी के नाम पावर ऑफ अटर्नी बना दी। इस संबंध में जमशेद दोटीवाला की शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Published on:
23 Jul 2018 10:20 pm