मिठाई

बच्चों को खिलाएं एगलैस चॉकलेट चिप कुकीज

कुकीज बच्चों की फेवरिट होती है और अगर कुकीज में चॉकलेट चिप्स मिलि जाएं तो क्या कहने।

2 min read
Jun 28, 2018
chocolate chip cookies

कुकीज बच्चों की फेवरिट होती है और अगर कुकीज में चॉकलेट चिप्स मिलि जाएं तो क्या कहने। आप चाहें तो घर में भी बच्चों के लिए टेस्टी चॉकलेट चिप कुकीज तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको एगलैस चॉकलेट चिप कुकीज की रेसिपी बताने जा रहे हैं। अगर आप अंडा खाते हैं तो आप इसमें अड़ा डाल कर इसका जायका और भी बढ़ा सकते हैं। यहां पढ़ें टेस्टी चॉकलेट चिप कुकीज की रेसिपी -

सामग्री-

ये भी पढ़ें

बच्चों को खिलाएं मठ्ठे के बिस्किट

6 टेबल-स्पून चॉकलेट चिप्स
1 कप मैदा
1 टी-स्पून बेकिंग पाउडर
1/2 टी-स्पून बेकिंग सोडा
6 टेबल-स्पून पिसी हुई चीनी
5 टेबल-स्पून नरम मक्ख़न
1/2 टी-स्पून वैनिला का एैसेन्स
1 टेबल-स्पून दूध

विधि -

एक बाऊल में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को अच्छी तरह से मिलाकर एक तरफ रख दीजिए। चीनी और मक्खन के मिश्रण को एक गहरे बाउल में अच्छी तरह से फेंट लें जब तक की मिश्रण मुलायम हो जाए और उसमें कोई गट्ठे न रह जाए।
उसमें वैनिला एैसेन्स, दूध और चॉकलेट चिप्स डालकर अच्छी तरह से मिलाइए। उसमें मैदा डालकर अच्छी तरह से मिलाइए और पानी का उपयोग किए बिना आटा गूंथ लीजिए।
मिश्रण को 9 बराबर भागों में बांट लीजिए और प्रत्येक भाग को चपटा और गोल आकार दीजिए। बेकिंग ट्रे को मक्खन से हल्का चुपड़ लीजिए और पहले से गरम किए हुए अवन में 180°c (360°f) के तापमाने पर 15 मिनट के लिए बेक कर लीजिए। इन्हें वाइर रैक पर रखकर ठंडे होने दीजिए और फिर परोसिए या हवा-बंद डिब्बें मे भर कर रख दीजिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

ये भी पढ़ें

मेहमानों का करें केसर रसमलाई से स्वागत
Also Read
View All