ASUS डुअल स्क्रीन वाला दुनिया का पहला लैपटॉप लॉन्च करने वाला है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ASUS ने खुद इसकी जानकारी एक इवेंट के दौरान दी। आसुस Project Precog के तहत डुअल स्क्रीन वाले लैपटॉप को साल 2019 में उतारने वाला है। वहीं कंपनी ने स्क्रीनपैड के साथ एक लैपटॉप लॉन्च किया है, जिसका नाम ZenBook Pro UX580 दिया गया है।