
नई दिल्ली: Smartphone में जब तक कुछ नया ट्राई न किया जाए तो मजा नहीं आता है। जी हां आज एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन में अलग-अलग रिंगटोन सेट कर सकते हैं और कॉल आने पर एक ही रिंगटोन को सुनकर बोर नहीं होंगे। इतना ही नहीं, फोन आने पर गाने के साथ वीडियो भी दिखाई देगा, जिसे देख और सुन सकते हैं। बता दें कि हर कॉल के साथ अलग-अलग वीडियो प्ले होंगे, जिसकी की आप बोर न हो सके।
इसके लिए गूगल प्ले स्टोर में जाएं और Vyng Video Ringtones ऐप को डाउनलोड करें। इसके बाद ऐप को गेट स्टाट करने का ऑप्शन दिखेगा जिसपर क्लिक करेंगे। इसके बाद Permissions, Draw Video और Audio का विकल्प नजर आएगा, जहां आपको Permissions के सामने दिए Set पर क्लिक करके Allow करना है। इसके बाद Audio पर क्लिक करते ही आपको Allow Modifying System Setting दिखाई देगा, जिसपर क्लिक करते ही आपके फोन में ये ऐप काम करने लगेगा।
यह आप वीडियो रिंगटोम की कैटेगरी से भी कोई गाना सेलेक्ट कर सकते हैं या फिर गैलरी में जाकर किसी वीडियो को वीडियो रिंगटोन बना सकते हैं। ये ऐप काफी इंटरटेनिंग है और इसके डाउनलोड करने के बाद आपका जब भी कोई कॉल आएगा तो आप बोर नहीं होंगे। बता दें कि इस ऐप को अबतक 50 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर चुकें है। बता दें कि इसे एंड्रॉइड के वर्जन 5.0 और ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर इन्स्टॉल कर सकते हैं। वहीं गूगल प्ले स्टोर पर 12mb में उपलब्ध है। अभी तक इस ऐप को लोगों ने 4.5 स्टार दे दिया हैं।
Published on:
05 Jun 2018 03:17 pm
बड़ी खबरें
View Allऐप वर्ल्ड
गैजेट
ट्रेंडिंग
