टैबलेट

जल्द आ रहा Teclast A10S टैबलेट, 8000mAh की बैटरी है खास

Teclast A10S टैबलेट 8000mAh की बैटरी के साथ लाया जा रहा है
2 min read
• •
Updated: 1 Apr 2018, 4:25 PM IST
Teclast A10S

चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनाने वाली कंपनी Teclast जल्द अपना नया टैबलेट Teclast A10S के नाम से लांच करने जा रही है। फिलहाल इस टैबलेट की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है की यह टैबलेट 10,000 रुपए की कीमत के आस-पास आ सकता है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 7.0 नॉगट सिस्टम पर आधिरत होगा।


माना जा रहा है की इस टैबलेट में 10.1 इंच की डिस्प्ले हो सकती है, जिसका रेजोल्यूशन (1920 x 1200) पिक्सल्स होगा। टैबलेट क्वॉड कोर 1.3 GHz मीडिया टैक MT 8163 प्रोसैसर पर आधारित हो सकता है। इसमें 2जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज होने की उम्मीद है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।


इसमें 5MP का रियर कैमरा फोटोग्राफी के लिए और 2MPका फ्रंट कैमरा सैल्फी के लिए दिया जा सकता है। इस टैबलेट को पावर देने के लिए इसमें 8000 mAh की बैटरी दी जा सकती है जो इसका सबसे दमदार फीचर होगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल बैंड वाई-फाई 802.11 a/b/g/n, माइक्रो USB 2.0 पोर्ट, एक 3.5mm ऑडियो जैक आदि फीचर्स दिए जा सकते हैं।

अमेजन ने भारत में लॉन्च की Kindle Lite एपल
दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी अमेजन ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Kindle Lite एप लांच किया है। इस नई किंडल लाइट एपसे यूजर्स 2G से लेकर 4G कनेक्शन वाले डिवाइसेज व क्षेत्रों में आसानी से प्रयोग व एक्सेस कर सकते हैं। फीचर की बात करें तो जब भी आप इस एप्प को खोलेंगे तो बुक को वहीं पढ़ना शुरू कर सकते हैं जहां उसे आखिरी बार छोड़ा था। इसमें यूजर्स बिना पूरी बुक डाउनलोड किए ही पढ़ना शुरू कर सकते हैं।

इस एप्प में यूजर्स को आसानी से eBook खरीदने, इमेज को जूम करने, नाइट मोड में पढ़ने और फॉन्ट साइज में बदलाव करने जैसी सुविधाएं मिलती हैं। Kindle Lite एप्प यूजर्स किसी भी बुक को खरीदने से पहले किराए पर या उसका सैंपल भी ले सकते हैं। वहीं किंडल पर उपलब्ध ई-बुक्स पर चाहें तो फ्री एक्सेस किया जा सकता है। इसमें अंग्रेजी के अलावा हिंदी, त

Published on: