चीनी स्मार्टफोन निर्माता श्याओमी ने मंगलवार को चाइनीज मार्केट में अपने तीन नए प्रोडक्ट लॉन्च किए है। इसमें एक स्मार्टफोन, गेमिंग लैपटॉप और Mi AI Speaker है। मी मिक्स 2एस स्मार्टफोन एक डिवाइस कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और ड्यूअल कैमरा से लैस है तथा इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट लगा है। इसके साथ ही एक गेमिंग लैपटॉप भी लांच किया गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि मी मिक्स 2एस की कीमत 3,299 यूआन (लगभग 34,055 रुपए) रखी गई है और चीन के बाजार में तीन अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी और चुनिंदा वैश्विक बाजारों में इसे आधिकारिक रूप से बाद में लांच किया जाएगा।