टोंक

Bisalpur Dam: बीसलपुर डेम फिर छलका, सभी गेट सप्ताहभर पहले किए बंद, साल 2019 के बाद दूसरी बार फिर खोलना पड़ा एक गेट

जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर डेम फिर से छलक पड़ा है और डेम में पानी का प्रेशर कम करने के लिए फिर से डेम का एक गेट मंगलवार दोपहर खोला गया है।

2 min read
Oct 28, 2025
बीसलपुर डेम से फिर आई खुशखबर, एक गेट फिर खोला, पत्रिका फोटो

Bisalpur Dam Overflow: राजस्थान में इस बार मेघ जमकर मेहरबान हो रहे हैं। मानसून की विदाई के बाद सितंबर में फिर से बारिश का दौर रहा तो अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में भारी बारिश का दौर सक्रिय हो गया है। मौसम ​विभाग ने अगले 48 घंटे में प्रदेश के करीब 23 जिलों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर डेम फिर से छलक पड़ा है और डेम में पानी का प्रेशर कम करने के लिए फिर से डेम का एक गेट मंगलवार दोपहर खोला गया है।

ये भी पढ़ें

Bisalpur Dam Overflow: बीसलपुर डेम के गेट बंद करने का काउंटडाउन शुरू, इस बार सबसे ज्यादा दिन तक छलकने का रेकॉर्ड टूटा

एक दिन की बारिश से पानी की आवक तेज

बीते 24 घंटे में भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिले में हुई मूसलाधार बारिश से त्रिवेणी में पानी का बहाव 3.30 मीटर तक जा पहुंचा। इसके चलते जयपुर की लाइफलाइन बीसलपुर डेम में पानी के दबाव को कम करने की गरज से डेम का एक गेट आधा मीटर तक खोलकर 3005 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई है। मानसून की विदाई होने के बाद बीते 21 अक्टूबर को डेम के सभी गेट बंद कर दिए गए थे। बीसलपुर डेम का मंगलवार को जलस्तर 315.50 आरएल मीटर दर्ज हुआ है।

लगातार 89 दिनों तक छलकने का बना रिकॉर्ड

बीसलपुर डेम ने अपने निर्माण के बाद पहली बार 89 दिनों तक छलकने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं 129 टीएमसी पानी डेम से इस बार छोड़ा गया है। इससे पूर्व बीसलपुर डेम के गेट वर्ष 2014 में 47 दिन, 2016 में 46 और 2022 में 40 दिनों तक डेम से नहरों में पानी छोड़ा गया है। वर्ष 2019 में डेम 64 दिनों तक छलका।

वर्ष 2019 में भी खोले गए थे गेट ​

जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में भी मानसून के बाद डेम के एक बार सभी गेट बंद हुए लेकिन मानसून ​बीतने के बाद​ फिर शुरू हुई बारिश से बीसलपुर डेम का एक गेट फिर से खोला गया। वर्ष2019 में ही डेम के 18 में से 17 गेट एक साथ खोले जाने का रिकॉर्ड भी अब तक बरकरार है।

बीसलपुर डेम ओवरफ्लो का लेखाजोखा

क्रम संख्यावर्षजल निकासी (टी.एम.सी.)गेट खोलने की तिथिगेट बंद करने की तिथिगेट खुले रहने के दिनसंचालित गेटों की संख्या
1200443.02511.08.200402.09.2004234
2200626.1819.08.200608.09.2006216
32014134.23811.08.201426.09.2014474
4201611.20209.08.201622.09.2016458
5201993.60519.08.201921.10.20196417 (1 से 17)
6202213.24626.08.202204.10.2022404
7202431.43306.09.202409.10.2024346
8202524.29824.07.202521.09.20258901
Published on:
28 Oct 2025 01:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर