टोंक

कांग्रेस से सचिन पायलट के चुनाव लडऩे पर प्रदेश के राजनैतिक नक्शे पर आया नवाबों के शहर टोंक का नाम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Nov 17, 2018
कांग्रेस से सचिन पायलट के चुनाव लडऩे पर प्रदेश के राजनैतिक नक्शे पर आया नवाबों के शहर टोंक का नाम

टोंक. कांग्रेस की ओर से जारी पहली सूची में टोंक से प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का नाम के साथ ही टोंक प्रदेश के राजनैतिक नक्शे पर हॉट सीट के रूप में नजर आ रहा है। काफी दिनों से कयास लगाए भी लगाए जा रहे थे कि टोंक से पायलट चुनाव लड़ सकते है।

सूची जारी होने के साथ ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने घंटाघर एवं बड़ाकुआं क्षेत्र में जमकर आतिशबाजी की। वहीं कार्यकर्ताओं में खुशी कर लहर देखी गई। वहीं पायलट के नाम की टोंक के लिए घोषणा होने के साथ ही कार्यकर्ता भी तैयारी में जुट गए है।

कार्यकर्ताओं ने इस बार खुशी जाहिर की कि पहली बार बड़े नेता के चुनाव लडऩे और जीतने पर क्षेत्र की समस्याओं की प्राथमिकताओं से सुनवाई होगी और विकास के नए आयाम स्थापित भी होंगे। अब तक समस्याएं केवल प्रशासन तक ही सिमट कर रह जाती थी।

जीत के गणित में जुटे पदाधिकारी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गाता, महामंत्री दिनेश चौरसिया, सऊद सईदी, विकास विजयवर्गीय, मणीकांत गर्ग, इम्तियाज खान, कैलाशी देवी मीणा, रामलाल संडीला आदि जीत का गणित जुटाने में जुट गए है। वहीं सोमवार को नामांकन फार्म के दौरान उमडऩे वाली भीड़ की तैयारियां शुरू कर दी

घोषणा टोंक की खुशी मनाई जिले में
टोंक के लिए पायलट के नाम की घोषणा होने के साथ ही टोंक के अलावा उनियारा, देवली, निवाई एवं मालपुरा में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई खिला कर खुशी जताई।

19 को भरेंगे नामांकन
जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी पायलट 19 नवम्बर को जुलूस के साथ रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय पहुंचेंगे। जहां वे नामांकन-पत्र दाखिल करेंगे। चुनाव की सभी तैयारियां कर ली गई है। नामांकन के दौरान जुलूस में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके साथ ही चुनाव कार्यालय उद्घाटन पर भी चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें

MP ELECTION 2018 : video : भाजपा प्रत्याशी को दिखाए काले झंडे, फिर चले लात-घूंसे

Published on:
17 Nov 2018 07:33 pm
Also Read
View All