TV न्यूज

मदर्स डे पर आशका गोराडिया ने सुनाई गुड न्यूज, 37 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस

Aashka Goradia Announced Pregnancy On Mother's Day: 'नागिन' फेम टीवी की मशहूर अभिनेत्री आशका गोराडिया पिछले कुछ दिनों से पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। इस बीच अभिनेत्री ने अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं।

2 min read
May 14, 2023
aashka goradia

Aashka Goradia Announced Pregnancy On Mother's Day: टीवी ऐक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) ने भले ही इंडस्ट्री से दूरी बना ली है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के साथ जीवन से जुड़ी छोटी बड़ी बात शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। एक्ट्रेस ने बताया कि जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंन मदर्स डे के मौके पर ये गुड न्यूज अपने फैन्स को एकदम अलग अंदाज में दी है।

कुछ देर पहले ही आशका गोराडिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है।

वीडियो शेयर करते हुए आशका गोराडिया ने लिखा, ये मदर्स डे मेरे लिए और भी स्पेशल बन चुका है। इस नवंबर को हमारे घर में एक और मेंबर का इजाफा होने वाला है। आप सभी लोग हमें अपना प्यार ऐसे ही देते रहिए। हमारा अभी अच्छा समय आना बाकी है।

यह भी पढ़ें- मामा सलमान खान को भांजी आयत शर्मा ने हूबहू किया कॉपी

आशका गोराडिया (Ashka Goradia) 37 साल की उम्र में अपने पति ब्रेंट ग्लोब (Brent Globe) के साथ अपने पहले बेबी की उम्मीद कर रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर गुडन्यूज शेयर की है।

आशका ने अपना एक्टिंग करियर 2002 में सोनी टीवी के धारावाहिक अचानक 37 साल बाद से शुरू किया था, मगर आशका को 2003-2005 में आये धारावाहिक कुसुम से घर-घर में पहचान मिली। इस शो में उन्होंने कुमुद का रोल निभाया था।

इसके बाद बेहद लोकप्रिय धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आशका रज़िया के किरदार में नज़र आयीं। अपनी अभिनय यात्रा को लेकर आशका ने कहा कि एक्टिंग से उन्हें बहुत कुछ मिला। इससे मुझे मेक-अप की समझ आयी और इंडस्ट्री में कुछ करने का रास्ता दिखाया।

उन्होंने इस समय टीवी से ब्रेक लिया है। आश्का गोराडिया इस समय अपने बिजनेस ड्रीम पर फोकस कर रही हैं और उनका अपना कॉस्मेटिक ब्रांड है। 4 साल लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप मे रहने के बाद आशका ने ब्रेंट ग्लोब के साथ 1 दिसंबर 2017 को शादी की थी।

यह भी पढ़ें- पापा के सामने राघव चड्ढा संग रोमांटिक हुईं परिणीति

Published on:
14 May 2023 01:08 pm
Also Read
View All