रामायण ( Ramayana ) में सीता हरण देख अरविंद त्रिवेदी ( Arvind Trivedi ) ने जोड़ लिए हाथ 'रामायण' में निभा चुके हैं रावण का किरदार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन चैनल पर 90 के दशक के सभी सुपरहिट धारावाहिक दिखाए जा रहे हैं। दर्शकों के बीच रामानंद सागर ( Ramanand Sagar ) की 'रामायण' ( Ramayana ) का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रामायण के पात्र भी खुद को सालों बाद टीवी पर देख भावुक होते हुए नज़र आ रहे हैं। इसी बीच रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी ( Arvind Trivedi ) की एक वीडियो खूब वायरल हो रही है।
82 साल के अरविंद वीडियो में कुर्सी बैठ रामायण को देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। एपिसोड में सीता हरण का सीन चल रहा है। वहीं अरविंद टीवी की तरफ बड़े ही ध्यान से देख रहें हैं। जैसे ही वो सीता का हरण कर उन्हें ले जाते हैं। अरविंद आंखे बंद हाथ जोड़ लेते हैं। सीन को देख वो काफी भावुक हो गए और उनकी आंखे भर आईं। उनका ये वीडियो देख दर्शक भी काफी इमोशनल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी वीडियो को कई बार देखा जा चुका है। बता दें रामायण में जब अंत में रावण का वध हुआ था। तब एक गांव में उनकी मृत्यु का शोक बनाया गया था। रावण के किरदार को निभाने के बाद भी अरविंद ने अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बना दिया। बता दें रामायण में रावण के किरदार से पहले उन्हें केवट के रोल को निभाने के लिए कहा गया था। लेकिन अरविंद रावण का रोल ही करना चाहते थे।
दूरदर्शन पर रामायण ने सभी टीआरपी रिकॉर्ड को तोड़ गिराया है। महाभारत और रामायण की सफलता के चलते दूरदर्शन नंबर.1 चैनल बन गया है। बता दें दूरदर्शन के अलावा कई और चैनल ने भी पुराने धारावाहिक को दिखाना शुरू कर दिया है।