TV न्यूज

‘बालिका वधू’ फेम स्मिता बंसल ने डेली सोप्स को कहा अलविदा, बताया ये बड़ा कारण

Smita Bansal leaves daily soaps: फेमस टीवी शो बालिका वधू की एक्ट्रेस स्मिता बंसल ने खुद को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह अब डेली सोप्स को अलविदा कह चुकी हैं। उन्होंने इसके पीछे का बड़ा कारण भी बताया। इस खबर को सुनकर उनके फैंस काफी निराश भी नजर आए। लेकिन इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपने फैंस को एक गुड न्यूज भी दी है।
2 min read
Jul 17, 2026
Smita bansal quits daily soap saas bahu dramas this big reason and gave good news for fans
स्मिता बंसल ने टीवी शो को लेकर किया खुलासा

Smita Bansal new army show television: 'बालिका वधू' जैसे सुपरहिट सीरियल से घर-घर में फेमस हुई एक्ट्रेस स्मिता बंसल (Smita Bansal) एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने सालों तक टीवी पर एक आदर्श मां और संस्कारी सास के किरदार में लोगों का दिल जीता है। अब स्मिता अपनी जिंदगी का एक बेहद नया और रोमांचक सफर शुरू करने जा रही हैं। लेकिन इस नए सफर के साथ ही उन्होंने टीवी के घिसे-पिटे सास-बहू के ड्रामों को हमेशा के लिए 'बाय-बाय' कह दिया है। जी हां! उन्होंने डेली सोप्स छोड़ दिए हैं। उन्होंने आखिरी ये फैसला क्यों किया इसे लेकर एक्ट्रेस ने बड़ा खुलासा भी किया है।

स्मिता बंसल ने क्यों बनाई डेली सोप्स से दूरी?

एक बातचीत के दौरान, स्मिता ने खुलकर बताया कि उन्होंने क्यों जानबूझकर डेली सोप्स से दूरी बनाई और टेलीविजन की उस रूढ़िवादी छवि से खुद को आजाद किया, जिसमें उन्हें सालों से बांधकर रखा गया था। टीवी इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई को बयां करते हुए स्मिता ने कहा, "एक बार जब दर्शक आपको किसी खास किरदार जैसे मां या सास में पसंद कर लेते हैं, तो मेकर्स डर जाते हैं। वह सोचने लगते हैं कि क्या लोग आपको कुछ अलग करते हुए स्वीकार करेंगे? यही वजह है कि यहां हर कोई सुरक्षित रोल ही प्ले करना चाहता है। नतीजा यह होता है कि एक एक्टर के तौर पर आपको बार-बार एक ही तरह की भूमिकाएं निभानी पड़ती हैं।"

स्मिता ने आगे कहा, "लोग मुझे मां और सास के रूप में काफी देख चुके हैं। अब अगर मेरे किरदारों में थोड़ा सा भी बदलाव होता है, तो मैं एक्साइटेड हो जाती हूं। कभी-कभी तो मुझे लगता है कि मैं गहरी नींद में भी बिना सोचे-समझे सास-बहू के ड्रामों में एक्टिंग कर सकती हूं! लेकिन एक एक्टर के तौर पर हम हमेशा खुद को चुनौती देना चाहते हैं।"

स्मिता बंसल ने शुरू की नई पारी

स्मिता बंसल अब एक बिल्कुल नए रूप में दर्शकों के सामने आने वाली हैं। वह जल्द ही भारतीय सेना (Army) पर आधारित एक लिमिटेड एपिसोड्स वाले ड्रामा शो में नजर आएंगी। स्मिता ने बताया, "हम सालों से यही शिकायत करते आ रहे हैं कि टीवी पर एक जैसी कहानियां और एक जैसे शो क्यों दिखते हैं? इसलिए जब मुझे सेना पर आधारित इस शो का ऑफर मिला, तो मैंने इसे छोड़ने की भूल नहीं की। यह कोई सास-बहू का शो नहीं है, बल्कि एक बेहद अलग तरह की कहानी है।"

30 एपिसोड का तय सफर और ओटीटी पर राय

स्मिता ने बताया कि इस शो का 'लिमिटेड फॉर्मेट' भी उनके हां कहने की एक बड़ी वजह थी। उन्होंने कहा, "हमने लगभग पूरी सीरीज की शूटिंग पूरी कर ली है। यह शुरू से आखिर तक 30 एपिसोड्स की एक तय कहानी है। लंबे समय तक चलने वाले शोज में आपको पता ही नहीं होता कि अगले हफ्ते आपकी कहानी कहां मोड़ लेगी, लेकिन यहां सब कुछ पहले से तय है, जिससे कलाकार को अपना ग्राफ पता होता है।"

जब स्मिता से पूछा गया कि क्या वे अब ओटीटी (OTT) की तरफ रुख करने वाली हैं? तो उन्होंने साफ किया, "मेरे लिए काम और अच्छी टीम सबसे ज्यादा मायने रखती है, प्लेटफॉर्म नहीं। अब मैं एक साथ तीन-चार शोज करने के बजाय चुनिंदा और बेहतरीन प्रोजेक्ट्स पर ही अपना 100% देना चाहती हूँ जो मुझे खुशी दें।"

Updated on:
17 Jul 2026 06:50 am
Published on:
17 Jul 2026 06:49 am