TV न्यूज

शादीशुदा मर्दों को सिद्धार्थ शुक्ला दे रहे हैं खास सलाह,ट्वीट कर कहा-‘कोरोना से लड़ो,डरो मत…बीवी से डरो,लड़ो मत’

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ( Siddharth Shukla ) ने कोरोनावायरस के बीच मर्दों को दी स्पेशल सलाह ट्वीट कर कोरोना से लड़ो बीवी से डरो की कही बात फैंस जमकर कर रहे हैं कमेंट
less than 1 minute read
सिद्धार्थ शुक्ला ने शादीशुदा मर्दों को दी सलाह
सिद्धार्थ शुक्ला ने शादीशुदा मर्दों को दी सलाह

नई दिल्ली। गेम शो 'बिग बॉस 13' ( Bigg Boss 13 ) विनर सिद्धार्थ शुक्ला ( Siddharth Shukla ) इन दिनों शादीशुदा मर्दों को सलाह देते दिखाई दे रहे हैं। वैसे तो लॉकडाउन के चलते वो घर में आजकल अपनी माँ संग टाइम बीताते हुए ही नज़र आ रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ पहले से काफ़ी ज़्यादा एक्टिव हो गए हैं। इसी बीच उनका एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्ख़ियां बंटोर रहा है।

दरअसल, ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है 'वैसे तो आजकल कुछ ज़्यादा करने को कुछ है नहीं, मैं उम्मीद करता हूँ कि आप सभी घर पर बिल्कुल ठीक होंगे। अपना और अपने परिवार का पूरी तरह से ध्यान रखें। साथ ही मेरे शादीशुदा दोस्तों के लिए ख़ास सलाह ये है कि वो कोरोना से लड़ो, डरो मत...घर में बीवी से डरो,लड़ो मत। अब सिद्धार्थ के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद उनके फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएँ देते थक नहीं रहे हैं।'

उनके फ़ैन ने ट्वीट कर लिखा डरना तो बनता है...हर कोई आपकी तरह 'वन मैन आर्मी नहीं है। एक बार इंकार करो सब पता चल जाएगा। माँ और बीवी के सामने किसी की नहीं चलती।' वहीं एक और यूज़र ने लिखा है,'जनहित में जारी,बीवी होती है पति पर भारी।'

Published on:
24 Apr 2020 02:03 pm
Also Read
View All
‘पत्नियां ज्यादा रोमांटिक होती हैं’ पति, पत्नी और पंगा 2 में शब्बीर अहलूवालिया की वाइफ के जवाब पर कंटेस्टेंट बोले- प्यार में PHD है

‘अपने मुंह की गंदगी साफ करो’, यंग DSA ने माही विज पर बोला हमला, जमकर हुई लड़ाई

11 साल की उम्र में रुहानिका धवन ने झेली बॉडी शेमिंग, अब वजन को लेकर बोलीं- मुझे बहुत ज्यादा फर्क पड़ा था

“ना पति के पैसे, ना बॉयफ्रेंड के!”, ग्रीस जाते हुए कश्मीरा शाह ने अफेयर की खबरों के बीच कोमल रानी पर कसा तंज?

‘मां को बोलता है मर जा, मेरे बच्चों का क्या होगा?’ Yung DSA की डेंगू वाली टिप्पणी के बाद रोईं माही विज, लोगों ने लगाया सिंपैथी कार्ड खेलने का आरोप