रुबीना दिलैक को लेकर राखी सावंत ने कही बड़ी बात राखी को रुबीना लगती हैं बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक का गेम दर्शकों को आ रहा है पसंद
नई दिल्ली | बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में इस बार घर में बचे हुए कंटेस्टेंट्स अपना-अपना जोर लगा रहे हैं। हर सीजन में ऐसा देखा जाता है कि किसी एक सदस्य को पहले से ही लोग विजेता घोषित कर देते हैं। इस बार भी ऐसा होता दिखाई दे रहा है। दर्शकों ने रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) को पहले से ही शो का विनर बता दिया है। रुबीना ने अपने पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ बिग बॉस 14 में एंट्री की थी और बहुत ही बेहतरीन तरीके से उन्होंने अपना रिश्ता संभालते हुए गेम खेला। रुबीना के गेम को लेकर कई तरह के सवाल भी उठे लेकिन दर्शकों के बीच वो अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई। अब राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने भी रुबीना को इस सीजन का विजेता बता दिया है।
राखी सावंत ने एक चैलेंजर के तौर पर जब से घर में एंट्री ली है दर्शक उन्हें लगातार पसंद कर रहे हैं। वो जो भी कहती हैं उसकी तरफ लोगों का रूझान भी खूब देखने को मिलता है। बीते एपिसोड में राखी ने रुबीना और अभिनव के साथ बातचीत करते हुए विनर का नाम बता दिया। राखी ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि इस सीजन की विजेता रुबीना हैं। मुझे ऐसा फील होता है...अब आगे का मुझे पता नहीं।
राखी के ऐसा बोलते ही रुबीना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने राखी को धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं हमेशा यही बोलती हूं कि अपने काम से लोगों का दिल जीतो और रिस्पेक्ट कमाओ। ये मेरे लिए सबसे बड़ी जीत है। बता दें कि रुबीना की एंट्री के बाद से ही उन्हें कई लोगों ने विनर बता दिया था। यहां तक कि घर में आए सीनियर्स हिना खान और गौहर खान ने भी उन्हें विजेता के रूप में देखा था। वहीं जैस्मिन भसीन ने पिछले दिनों ये कह दिया था कि रुबीना अपने पति अभिनव के कारण यहां तक पहुंची हैं। हालांकि दर्शक रुबीना को उनके खुद के गेम के मुताबिक देख रहे हैं।