TV न्यूज

दीपिका कक्कड़ की आई ब्लड टेस्ट रिपोर्ट, इमोशनल हुईं एक्ट्रेस, पति शोएब बोले- लड़ाई लंबी है

Dipika Kakkar: एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपने नए व्लॉग में रोते हुए नजर आई। उन्होंने और शोएब ने बताया कि उनकी सिस्ट सर्जरी के बाद ब्लड टेस्ट रिपोर्ट आ गई है। इस दौरान दीपिका ने अपने शरीर में बदलाव को लेकर भी बात की। साथ ही शोएब ने बताया कि ये लड़ाई काफी लंबी है। जिससे कपल ने फैंस चिंता में आ गए हैं।

3 min read
Mar 28, 2026
दीपिका और शोएब की फोटो (Youtube vlog) से ली गई

Dipika Kakar Blood Test Report: टीवी एक्ट्रेस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इस समय अपने सबसे कठिन समय से गुजर रही हैं। उन्हें स्टेज 2 का लिवर कैंसर कुछ महीने पहले ही डिटेक्ट हुआ था, जिसके बाद उनकी पूरी जिंदगी बदल गई। दीपिका की पहले कैंसर की सर्जरी सक्सेसफुल रही थी। जिसके बाद वह खुश थी, लेकिन अचानक उनकी जिंदगी में फिर तूफान आया और उन्हें शरीर में गांठ होने का पता चला। हालांकि, उसकी सर्जरी भी हो गई। जो कामयाब भी रही, अब उसी के बाद की ब्लड टेस्ट रिपोर्ट्स आ गई हैं। जब कपल इस बात की जानकारी दे रहे थे तो उनके चेहरे पर परेशानी और चिंता साफ नजर आई, शोएब ने कहा कि हमें डर लग है दुआ कीजिए। इसके बाद उनके फैंस भी परेशान हो गए और कमेंट करने लगे।

दीपिका कक्कड़ की आई ब्लड रिपोर्ट (Dipika Kakar Blood Test Report)

अपने लेटेस्ट व्लॉग में शोएब इब्राहिम ने फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया कि ईद के बाद दीपिका का जो ब्लड टेस्ट कराया गया था, उसकी रिपोर्ट पूरी तरह नॉर्मल आई है। शोएब ने राहत जताते हुए कहा, "ये लड़ाई लंबी है। भले ही रिपोर्ट नॉर्मल आई हो, लेकिन हमारा सारा फोकस यही होगा कि अब ये कंडीशन बिगड़े नहीं। यही बनी रहे। जो इलाज चल रहा है वो तो जारी रहेगा और ये खुशी की बात है कि एक स्टेप पूरा हुआ। लेकिन दीपिका को अपना पूरा ध्यान रखना पड़ेगा।"

रिपोर्ट को लेकर रोने लगीं दीपिका (Dipika Kakar Emotional)

भले ही रिपोर्ट्स नॉर्मल आई हों, लेकिन व्लॉग के दौरान दीपिका काफी मायूस और भावुक नजर आईं। अपनी सेहत के उतार-चढ़ाव और सर्जरी के दर्द को याद कर उनकी आंखें नम हो गईं। दीपिका ने कहा कि बार-बार बीमार पड़ना और इलाज की प्रक्रियाओं से गुजरना उन्हें मानसिक रूप से थका रहा है। वह धीरे-धीरे टूट रही है। इस मौके पर शोएब एक अच्छे पति की तरह उन्हें संभालते भी दिखे। उन्होंने दीपिका को चुप कराया और हिम्मत देते हुए कहा कि अब घबराने की बात नहीं है, सब कुछ धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा।

कैंसर के बाद दीपिका की हुई सिस्ट की सर्जरी (Dipika Kakar blood test report after Cyst surgery)

दीपिका कक्कड़ के लिए पिछला कुछ समय किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं रहा है। पहले वह लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ीं और उसे मात दी। लेकिन जैसे ही वह उससे उबर रही थीं, उनके पेट में एक गांठ (सिस्ट) हो गई, जिसकी वजह से उन्हें दोबारा सर्जरी करानी पड़ी। इन बीमारियों और हैवी ट्रीटमेंट ने उनके शरीर पर काफी बुरा असर डाला है। अब उनका पूरा फोकस इस बात पर है कि यह बीमारियां जड़ से खत्म हो जाएं।

आगे के इलाज की तैयारी

शोएब ने बताया कि रिपोर्ट्स नॉर्मल आने का मतलब यह नहीं है कि इलाज रुक जाएगा। उन्होंने कहा, "यह लड़ाई लंबी है। अब हमारा पूरा ध्यान इस पर है कि दीपिका की कंडीशन बिगड़े नहीं। हम डॉक्टर से मिलकर अगले स्टेप और नए कोर्स के बारे में बात करेंगे।"

दीपिका ने भी फैंस को बताया कि उन्हें इलाज के साइड इफेक्ट्स और सावधानियों के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। शोएब ने दीपिका का हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें दोबारा 'कुकिंग व्लॉग्स' शुरू करने के लिए प्रेरित भी किया, जिसे सुनकर दीपिका के चेहरे पर मुस्कान आ गई। फैंस भी कमेंट्स के जरिए अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

Updated on:
28 Mar 2026 03:34 pm
Published on:
28 Mar 2026 03:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर