TV न्यूज

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को डेट कर रहे हैं कुशाल टंडन, बताया शादी का क्या है प्लान

Kushal Tandon Shivangi Joshi Dating: कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसका खुलासा खुद एक्टर ने किया है, साथ ही अब शादी का प्लान भी बताया है
2 min read
Oct 19, 2024
kushal tandon shivangi joshi
शिवांगी जोशी- कुशाल टंडन

Kushal Tandon Shivangi Joshi Dating: टीवी के फेमस स्टार्स कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का रिश्ता कंफर्म हो गया है। 'बरसातें मौसम प्यार का' सीरियल में नजर आने वाले कुशाल और शिवांगी रिलेशनशिप में हैं और दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुशाल टंडन ने खुद 13 साल छोटी एक्ट्रेस शिवांगी से अपना रिश्ता कंफर्म किया है।

कुशाल टंडन ने बताया शादी का प्लान

हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कुशाल टंडन ने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शादी को लेकर उनके क्या प्लान है। कुशाल टंडन ने कहा, "मैं अभी तुरंत शादी नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं प्यार में हूं। हम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। मेरी मम्मी चाहती है कि मेरी जल्दी शादी हो जाए और उनका बस चले तो मेरी शादी आज ही करवा दें। लेकिन अब जोशी के साथ उनकी अच्छी लड़की की तलाश खत्म हो गई है।"

कुशाल और शिवांगी को सेट पर हुआ था प्यार

कुशाल और शिवांगी एक साथ सोनी के शो 'बरसातें मौसम प्यार का' में नजर आए थे। दोनों सेट पर मिले थे और धीरे-धीरे उन्हें प्यार हो गया। हालांकि, शिवांगी जोशी ने अभी तक कुशाल टंडन संग डेटिंग को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन फैंस उनकी डेटिंग की खबरें जानकर खुश हैं।

पहले के रिलेशनशिप

इससे पहले शिवांगी जोशी का नाम रणदीप राय के साथ जुड़ा था , लेकिन एक्टर ने इसे अफवाह बताते हुए कहा था कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। वहीं कुशाल टंडन पहले गौहर खान के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों को साथ में बिग बॉस 7 में भी देखा गया था। लगभग एक साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने 2014 में अपने ब्रेकअप का ऐलान किया था। अब गौहर खान जैद दरबार की पत्नी हैं और कपल का एक बेटा भी है।

Updated on:
19 Oct 2024 11:11 am
Published on:
19 Oct 2024 11:11 am
Also Read
View All
समुंद्र के अंदर ‘I Love You’! करण-तेजस्वी का अंडरवॉटर प्रपोजल देख फैंस बोले- ‘ये किसी फिल्म से कम नहीं’

‘धर्म नहीं, छात्रों के मुद्दों पर हो बात’, कुणाल कामरा के ‘सीता के पति’ वाले बयान पर एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा का रिएक्शन वायरल

दिग्गज अभिनेत्री ने मंगवाया खाने का पैकेट, अंदर से निकली बिल्ली की गंदगी, अनीता कंवल ने उठाए फूड सेफ्टी पर गंभीर सवाल

“मम्मी अब अकेली नहीं हैं” शेफाली जरीवाला के पेट डॉग सिम्बा की हुई मौत, पराग त्यागी ने किया पोस्ट

‘हिंसा से नहीं मिलेगा इंसाफ’ हंगामे पर रुपाली गांगुली का फूटा गुस्सा, तो पंचायत के प्रधान जी बोले- बच्चों के साथ है मेरे जिस्म का कतरा-कतरा