
करीना कपूर
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर आए दिन किसी-न-किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। वह हाल ही में कपिल शर्मा के शो में भी नजर आई थीं। इस बीच एक्ट्रेस की एक पुरानी बात खूब वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि करीना अपने बाथरूम में सलमान खान का पोस्टर लगाया करती थीं। आइए इसके पीछे की पूरी कहानी जानते हैं।
करीना कपूर और सैफ अली खान अब शादीशुदा हैं। हालांकि, सैफ से शादी से पहले करीना लंबे समय तक शाहिद कपूर को डेट कर रही थी। इसके बावजूद करीना की लाइफ में एक ऐसा वक्त था, जब वह अपने बाथरूम में सैफ या शाहिद की नहीं, बल्कि सलमान खान का पोस्टर लगाया करती थीं। इसका खुलासा खुद सलमान खान ने एक बार अपने शो 'दस का दम' में किया था। सलमान ने बताया था, "उस वक्त करिश्मा और मैं फिल्म 'निश्चय' की शूटिंग कर रहे थे। करिश्मा ने मुझे बताया कि बेबो ने अपने बाथरूम में मेरा पोस्टर लगाया हुआ है, लेकिन बाद में उन्होंने वह फाड़ दिए थे।"
जब सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' रिलीज हुई, तो करीना भी उन पर फिदा हो गई थी, जिसके बाद वह बाथरूम में उनके पोस्टर लगाया करती थी। हालांकि, बाद में करीना ने सलमान खान के पोस्टर फाड़ दिए थे। करीना ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि जब बाद में 'आशिकी' रिलीज हुई तो उन्होंने सलमान खान का पोस्टर फाड़कर राहुल रॉय का पोस्टर लगा लिया था।
Updated on:
19 Oct 2024, 9:32 AM IST
Published on:
19 Oct 2024, 9:31 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.