हाल ही में अनीता हसनंदानी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर से सभी को हैरान कर दिया था। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
नई दिल्ली: इन दिनों टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस को सरप्राइज करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सभी को दी थी। उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अनीता की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। वहीं, अनीता और रोहित रेड्डी की शादी को सात साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में रोहित ने एक रोमांटिक तस्वीर के जरिए अनीता को विश किया है।
ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में दोनों काफी क्लोज हैं। इस तस्वीर को रोहित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी एनीवर्सरी सोलमेट।' उनकी इस पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक किया है। साथ ही फैंस दोनों को एनिवर्सरी की बधाई भी दे रहे हैं।
इससे पहले अनीता ने अपने प्रेग्नेंसी की खबर सभी को दी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह कहती हैं कि 'ये सही वक्त है। हम दोनों को साथ रहते दस साल हो गए हैं और हमारी शादी को 7 साल हो चुके हैं। हम दोनों अब तैयार हैं।' अनीता और रोहित अपना पहला बच्चा अगले साल फरवरी में एक्सपेक्ट कर रहे हैं।
बता दें कि एक इंटरव्यू में रोहित ने अनीता के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा था कि उनका पहली नजर का प्यार था। दोनों एक जिम में एक्सरसाइज करते थे। उसके बाद रोहित ने एक दिन अनीता को एक पब के बाहर अपनी गाड़ी का इंतजार करते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने अनीता को अप्रोच करने का फैसला किया। अपने प्यार का इजहार करने के बाद दोनों ने तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। डेट करने के बाद अनीता और रोहित ने साल 2013 में शादी की थी। दोनों ने 'नच बलिए' में हिस्सा लिया था। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।