TV न्यूज

टीवी की गोपी बहू Devoleena Bhattacharjee को मिला सपनों का राजकुमार, अगले साल करेंगी शादी

टीवी की दुनिया में गोपी बहू के रूप में पॉपुलर हैं देवोलीना बिग बॉस 14 में किया पार्टिसिपेट, फिनाले से पहले हुईं बाहर अगले साल कर सकती हैं शादी, रिलेशन को लेकर किया खुलासा

2 min read
Mar 01, 2021
devolena.png

मुंबई। साल 2020 के दौरान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जहां कई कलाकार दुनिया को अलविदा कह गए, वहीं कई कलाकारों ने शादियां कीं, कुछ कलाकारों ने सगाई और कुछ पैरेंट्स बने। नया साल यानी की 2021 भी इस तरह की खबरों से लैस है। अब इस लिस्ट में टीवी की गोपी बहू यानी कि देवोलीना भट्टाचार्जी ( Devoleena Bhattacharjee ) नाम भी जुड़ गया है। उनका कहना है कि उनको अपने सपनों का राजकुमार मिल गया है और अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

बिग बॉस में किया था खुलासा
टीवी की दुनिया में गोपी बहू के रूप में पॉपुलर देवोलीना ने बिग बॉस 14 ( Bigg Boss 14 ) में प्रतियोगी के रूप में पार्टिसिपेट किया था। हालांकि वह फिनाले से पहले ही बाहर हो गईं थीं। इस शो के दौरान देवोलीना ने उनके रिलेशनशिप और शादी को लेकर अपनी साथी प्रतियोगियों से बात की थी।

मिल गया है राजकुमार
देवोलीना ने बताया कि बिग बॉस में एंट्री से पहले उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि अपने रिलेशन को पब्लिक करेंगी। हालांकि बिग बॉस में एक्ट्रेस ने अपने रिलेशन के बारे में बातचीत की। उनका मानना है कि किसी भी रिलेशन में एक-दूसरे को समझना जरूरी है। हम दोनों भी अपने रिश्ते में खुश हैं और हमें हमारा साथ अच्छा लगता है। अपने बॉयफ्रेंड के बारे में देवोलीना का कहना है कि वह नजर लगने वाली बात पर यकीन करती हैं और यही कारण है कि अपने बॉयफ्रेंड के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं करना चाहती हैं। हालांकि उनका विश्वास है कि अगले साल दोनों विवाह बंधन में बंध सकते हैं।

Published on:
01 Mar 2021 08:22 pm