TV न्यूज

मुस्लिम लड़की से शादी के लिए कुबूल किया इस्लाम, बड़ा टीवी स्टार, 5 साल बाद धर्म पर तोड़ी चुप्पी

Vivian Dsena: बॉलीवुड ही नहीं टीवी में भी ऐसे बहुत से स्टार हैं जो शादी के लिए अपना धर्म बदल लेते हैं। ऐसे ही एक स्टार से यहां मिलिए जिन्होंने दूसरी शादी के लिए अपनाया इस्लाम धर्म। अब कैसी चल रही है उनकी लाइफ उन्होंने खुद बताया है।

2 min read
Mar 20, 2024
टीवी स्टार

Vivian Dsena: बॉलीवुड ही नहीं टीवी में भी ऐसे बहुत से स्टार हैं जो शादी के लिए अपना धर्म बदल लेते हैं। ऐसे ही एक स्टार से यहां मिलिए जिन्होंने दूसरी शादी के लिए अपनाया इस्लाम धर्म। अब कैसी चल रही है उनकी लाइफ उन्होंने खुद बताया है।


हम बात कर रहे हैं विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की। वो फेमस टीवी कलाकार हैं। इन्होंने ‘प्यार की ये एक कहानी’, ‘मधुबाला’, ‘शक्ति’, ‘सिर्फ तुम’, जैसे टीवी सीरियल्स में उम्दा काम किया है। इनका जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था, लेकिन दूसरी शादी करने के लिए विवियन ने अपना धर्म ही बदल लिया था।


दरसल, पहली शादी वाहिब दोराबजी से की थी, 2017 में इनका तलाक हो गया। इसके कुछ दिनों बाद इन्होंने एक मुस्लिम लड़की को डेट कर 2022 में शादी कर ली। दूसरी शादी के लिए इन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था। इनकी दूसरी पत्नी नौरन अली (Nouran Aly) इजिप्ट की रहने वाली हैं। वो पेशे से पत्रकार हैं।
यह भी पढ़ें: TMKOC की ‘बबीता जी’ ने अपनी शादी को लेकर दी अपडेट, बोलीं ‘बूढ़ा या जवान किसी से भी…’


हाली ही में एक इंटरव्यू में विवियन डीसेना ने हाल ही में रमजान (Ramadan) और रोजे पर बात की। उन्होंने कहा कि वो कोशिश करते हैं कि रमजान का महीना वो अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बिताएं। पहले उन्हें रोजा रखने को लेकर चिंता होती थी कि कैसे वो 13 घंटे तक बिना पानी और कॉफी पिए रह पाएंगे।

टीवी न्यूज हिंदी में पढ़ें-TV News In Hindi

उन्होंने बताया कि ईश्वर की कृपा से ये सब मैनेज होने लगा और अब वो आराम से रोजा रख लेते हैं। विवियन ने ये भी कहा कि ये उनका छठा रमजान है। वो पिछले 5 साल से रोजे रख रहे हैं।

Published on:
20 Mar 2024 12:34 pm
Also Read
View All