उदयपुर

Ahmedabad Plane Crash: राजस्थान का सबसे दर्दनाक प्लेन हादसा, जोधपुर के महाराजा हनवंत सिंह और उनकी पत्नी ज़ुबैदा की गई थी जान

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे ने राजस्थान के लोगों को हिलाकर रख दिया है, क्योंकि इस हादसे में प्रदेश के 10 से अधिक लोग शिकार हुए हैं। वहीं इस हादसे ने जोधपुर में हुए महाराजा हनवंत सिंह के प्लेन क्रैश की याद दिला दी है।

2 min read
Jun 12, 2025
राजस्थान का प्लेन हादसा (फोटो-पत्रिका)

Ahmedabad Plane Crash: उदयपुर। अहमदाबाद में एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हादसे ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवानगी के कुछ सेकेंड्स बाद ही ये प्लेन हादसे का शिकार हो गया। प्लेन में 230 यात्री सवार थे। इनके अलावा दो पायलट और 10 केबिन स्टाफ समेत कुल 12 क्रू मेंबर भी मौजूद थे।

गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे के वीडियोज झकझोर देने वाले हैं। यह प्लेन हादसा भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े हादसों में शामिल हो गया है। इससे पहले भी देश में कई विमान हादसे हो चुके हैं, जिनमें से राजस्थान का एक यात्री विमान हादसा काफी चर्चाओं में रहा था। राजस्थान के सबसे चर्चित विमान हादसे की ये घटना 26 जनवरी 1952 को हुई, जिसमें जोधपुर के महाराजा हनवंत सिंह और उनकी पत्नी ज़ुबैदा की मौत हो गई थी।

इस हादसे ने तब राजस्थान के राजघरानों और राजनीति को झकझोर दिया था। जब ये हादसा हुआ तब महाराजा हनवंत सिंह महज 28 वर्ष के थे। हादसे की वजह विमान का बिजली की तारों से टकराना सामने आया था। महाराजा और उनकी बेगम की अचानक विमान हादसे में मौत की खबर जिसने भी सुनी वो हैरान रह गया।

छोटे प्लेन से उड़ान भरे थे राजा हनवंत सिंह

भारतीय स्वतंत्रता और राजस्थान के राज्य के रूप में गठन के बाद, महाराजा हनवंत सिंह ने 1952 में ही एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई थी, जिसका नाम 'अखिल भारतीय रामराज्य परिषद' रखा गया था। अगले ही महीने फरवरी 1952 में होने वाले भारतीय आम और राज्य विधानसभा चुनावों में प्रचार करते हुए, हनवंत सिंह ने अपने क्षेत्र में बहुमत हासिल किया था। इसी के बाद उन्होंने 26 जनवरी 1952 को अपनी पत्नी जुबैदा के साथ एक छोटे प्लेन से उड़ान भरी थी।

सुमेरपुर के पास राजा का प्लेन हुआ था क्रैश

उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद प्लेन सुमेरपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उनकी और उनकी दूसरी पत्नी जुबैदा की भी मृत्यु हो गई। एक बार फिर अहमदाबाद में हुए इस प्लेन क्रैश ने राजस्थान के लोगों को भी झकझोर दिया है।

मौत का नहीं आया सरकारी आंकड़ा

अहमदाबाद में हुए एस प्लेन हादसे में 10 से अधिक राजस्थान के लोगों के शिकार होने की खबर है। इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल, विदेश एजेंसी AP ने इस हादसे में सभी लोगों के मारे जाने की खबर दी है। एयर इंडिया के इस प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे।

अहमदाबाद प्लेन हादसे में राजस्थान के लोगों का उजड़ा घर

गुजरात प्लेन हादसे में लंदन जा रहे उदयपुर के दो बच्चे और दो सेफ भी शिकार हुए हैं। वहीं बालोतरा की एक नवविवाहिता भी हादसे का शिकार हुई है। इसके अलावा पूर्व विधायक के दोहिते की भी मौत हुई है, वह लंदन से नाना के निधन पर आया था। राजस्थान के एक डॉक्टर की पूरी फैमिली भी लंदन की यात्रा कर रही थी, वह भी इस हादसे की शिकार हुई है।

Also Read
View All

अगली खबर