23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Barmer / Air India Plane Crash: सामने आया राजस्थान की खुशबू कंवर का विमान में सवार होने से पहले का Video, देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक

Air India Plane Crash: सामने आया राजस्थान की खुशबू कंवर का विमान में सवार होने से पहले का Video, देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक

Ahmedabad Plane Crash : विमान में उपस्थित 242 यात्रियों में बालोतरा जिले के अराबा दुदावता की नवविवाहिता खुशबू कंवर राजपुरोहित पुत्री मदनसिंह राजपुरोहित का नाम भी यात्रियों की सूची में 192 नंबर पर सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 12 Jun 2025, 6:11 PM IST

Ahmedabad Plane Crash

खुशबू कंवर राजपुरोहित: फोटो पत्रिका

जयकुमार भाटी/ बालोतरा। एयर इंडिया का लंदन जाने वाला विमान अहमदाबाद में टेक ऑफ के 5 मिनट बाद ही क्रैश हो गया। विमान में उपस्थित 242 यात्रियों में बालोतरा जिले के अराबा दुदावता की नवविवाहिता खुशबू कंवर राजपुरोहित पुत्री मदनसिंह राजपुरोहित का नाम भी यात्रियों की सूची में 192 नंबर पर सामने आया है।

परिवार के सदस्य थानसिंह डोली ने बताया कि खुशबू का अभी 18 जनवरी 2025 को लूणी विधानसभा के खाराबेरा पुरोहितान निवासी विपुल सिंह राजपुरोहित पुत्र गजेन्द्रसिंह के साथ विवाह हुआ था। खुशबू के पति लंदन में चिकित्सा विभाग में कार्यरत है।

पहली बार जा रही थी लंदन, एयरपोर्ट पर पिता के साथ ली फोटो

खुशबू शादी के चार माह बाद पहली बार अपने पति के पास लंदन जा रही थी। वे लंदन जाने के लिए बुधवार शाम को अपने पिता मदनसिंह के साथ अराबा गांव से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थी। वहीं गुरुवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लंदन की फ्लाइट पकड़ने से पहले खुशबू ने अपने पिता मदनसिंह के साथ फोटो भी ली थी।

उस समय पिता मदनसिंह और खुशबू ने नहीं सोचा था कि ये उनकी अंतिम फोटो होगी। पिता के गले मिल उनसे विदाई लेकर जब वे एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश करने लगी तो खुशबू की आंखें आंसुओं से भर आई। वहीं एक ओर पिता सहित परिवार से बिछड़ने का गम था, तो दूसरी और जीवन की नई शुरुआत करने की खुशी भी उनके चेहरे पर नजर आ रही थी। ऐसे में अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही एयर इंडिया का विमान क्रेश हो गया है।

थानसिंह ने बताया कि वे अहमदाबाद के लिए रवाना हुए है। उन्होंने बताया कि बीकॉम पास खुशबू तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद से खुशबू के गांव अराबा दुदावता और ससुराल खाराबेरा पुरोहितान में परिवारजनों सहित ग्रामीणों में शोक की लहर छाई हुई है।

यह भी पढ़ें : शादी के बाद डॉक्टर पति से मिलने लंदन जा रही थी राजस्थान की खुशबू कंवर, उड़ान भरते ही हादसे की शिकार

यह भी पढ़ें : गुजरात प्लेन क्रैश के बाद राजस्थान में BJP के सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द, पार्टी ने की घोषणा