उदयपुर

BJP नेत्री वीडियो कांड: ‘बदनाम कर रहे…’, निगम चुनाव से पहले बढ़ी बीजेपी की टेंशन, पूर्व जिलाध्यक्ष ने दे दिया ये बड़ा बयान

BJP नेत्री से जुड़े वीडियो, ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म के चर्चित मामले में पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है। शीर्ष नेतृत्व के फैसले का इंतजार जारी है, वहीं स्थानीय स्तर पर डैमेज कंट्रोल की रणनीति पर काम शुरू कर दिया गया है।

2 min read
Feb 24, 2026
रात 3 बजे कार्रवाई के दौरान पुलिस के साथ पहुंचा भाजपा का कार्यकर्ता (फोटो: पत्रिका)

Udaipur BJP Leader Video Scandal: भाजपा नेत्री से जुड़े वीडियो, ब्लैकमेलिंग और बलात्कार के चर्चित मामले में जहां सभी को पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का इंतजार है, वहीं स्थानीय स्तर पर डैमेज कंट्रोल के लिए नई रणनीति बनाई है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में हुई स्थानीय पदाधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि वरिष्ठ नेता सार्वजनिक रूप से बयान देकर स्थिति को नियंत्रित करने का काम करेंगे। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी रविवार को मुखर हुए।

ये भी पढ़ें

Udaipur Video Scandal : भाजपा नेत्री से जुड़े चर्चित मामले ने लिया नया राजनीतिक मोड़, आरएसएस तक पहुंचा मसला

एक वीडियो संदेश में उन्होंने पार्टी की बदनामी पर पीड़ा जताते हुए कहा कि मामले को लेकर प्रदेश नेतृत्व से संवाद जारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं, बल्कि भाजपा के कुछ लोग ही भाजपा को बदनाम कर रहे हैं। जोशी ने निगम चुनाव पर संभावित असर की भी चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि वीडियो कांड के चलते चुनाव में नुकसान हो सकता है। साथ ही उन्होंने पुलिस की कार्रवाई के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि रात 3 बजे ऐसी क्या जल्दबाजी थी, सुबह भी कार्रवाई की जा सकती थी। इससे भाजपा को नुकसान हुआ है।

आलाकमान की दोतरफा जांच

सूत्रों के अनुसार भाजपा आलाकमान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोतरफा जांच शुरू की है। एक ओर वीडियो कांड और उससे जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है, वहीं दूसरी ओर पार्टी के भीतर ऐसे तत्वों की भी जांच हो रही है, जिन्होंने मामले को हवा दी। प्रदेशस्तरीय नेताओं ने स्थानीय पदाधिकारियों से फीडबैक लिया है और रिपोर्ट तैयार की जा रही है। नजर इस बात पर है कि आलाकमान की जांच क्या दिशा देती है।

संयोजक बैठाने पर मंथन

पार्टी में संभावित फेरबदल को लेकर भी चर्चा तेज है। कार्यकारिणी के ऊपर एक संयोजक नियुक्त कर संगठनात्मक गतिविधियों को नियंत्रित करने का प्रस्ताव सामने आया है। प्रदेश नेतृत्व ने स्थानीय नेताओं से संभावित नामों पर राय ली है। बताया गया है कि एक नाम आगे बढ़ाया गया है, लेकिन उस पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि संगठनात्मक स्तर पर सख्ती और अनुशासन बढ़ाने की तैयारी है।

कार्रवाई के दौरान का वीडियो वायरल

आरोपी विशाल गुर्जर के घर 11 फरवरी की रात 3 बजे पुलिस की दबिश के दौरान का वीडियो सामने आया है। जिसमें भाजपा का पदाधिकारी भी नजर आ रहा है।

आरोपी विशाल गुर्जर को भेजा जेल

मामले में आरोपी विशाल गुर्जर को धोखाधड़ी के प्रकरण में गिरफ्तार कर चार दिन रिमांड पर रखा गया था। इसके बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। रिमांड अवधि में पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर लेनदेन से जुड़े डिजिटल साक्ष्य खंगाले। जांच में सामने आया कि आरोपी ने जो राशि लेकर हड़पी, उससे कार खरीदी थी। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।

ये भी पढ़ें

Hetram Beniwal : राजस्थान में माकपा के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक का निधन, शोक की लहर फैली, आज होगा अंतिम संस्कार

Published on:
24 Feb 2026 09:54 am
Also Read
View All

अगली खबर