उदयपुर

PICS: उदयपुर की इस कॉलेज लैब में होती है चिल्लर पार्टी की धमाल, शरारतों में मैडम भी देती हैं साथ

गृह विज्ञान महाविद्यालय में एक अलग ही लैब है, जिसमें बड़े नहीं बल्कि छोटे बच्चों की धमाल होती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Sep 2017, 4:05 PM IST
Homescience college

भगवती तेली/उदयपुर. लैब का नाम सुनते ही जेहन में एक अलग ही तस्वीर उभरती है। चारों ओर मशीनें, रसायनों से भरी बोतलें, परखनलियों पर काम करते विद्यार्थी आदि का नजारा। मगर महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक गृह विज्ञान महाविद्यालय में एक अलग ही लैब है, जिसमें बड़े नहीं बल्कि छोटे बच्चों की धमाल होती है। बच्चे खेलते, उछलते, कूदते हुए अलग-अलग हरकतें करते नजर आते हैं। यह लैब महाविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमन डवलपमेंट एंड फैमिली स्टडीज की ओर से संचालित होती है जिसे अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड डवलपमेन्ट (ईसीसीडी लैब) के नाम से जाना जाता है।

Published on: