
उदयपुर . नेहरू हॉस्टल से विद्यार्थिंयों को बाहर निकालने को लेकर विद्यार्थिंयों ने सुविवि प्रशासनिक भवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थी ढोल मंजीरों के साथ विवि पहुँचे। विद्यार्थियों ने भवन के बाहर करीब 2 घंटे तक आदिवासी डांस किया। विद्यार्थियों ने तख्ती लेकर विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसमे बड़ी संख्या आदिवासी समाज के विद्यार्थी शामिल थे।
रजिस्ट्रार की गाड़ी के आगे लेेेेटे
प्रदर्शन के दौरान जैसे ही रजिस्ट्रार गाड़ी लेकर जाने लगे तो विद्यार्थियों ने उनको गैर लिया। विद्यार्थियों, रजिस्ट्रार व चीफ वार्डन डॉ आईएम कायमखानी के बीच लम्बी बहस चली, लेकिन विद्यार्थी नहीं माने। मामले को लेकर वर्तमान केंद्रीय व महाविद्यालयी पदाधिकारी शांत नज़र आए। भवन के बाहर लंबे समय के बाद इस तरह का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमे विद्यार्थिंयों का गुट प्रशासन पर भारी पड़ा। विद्यार्थिंयों ने किसी भी विवि कर्मचारी को बाहर नहीं जाने दिया।
प्रशासनिक भवन पर लगाया ताला
विद्यार्थिंयों ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासनिक भवन के बाहर ताला जड़ दिया। इसके बाद भी काफी देर तक प्रदर्शन किया। सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के केंद्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष भवानीशंकर बोरीवाल ने भी प्रदर्शन को सही बताते हुए उन्हें अपना समर्थन दिया और साथ ही कहा कि अगर छात्रों की ये मांगें नहीं मांगी गई तो इनके इस प्रदर्शन में हमारा लगातार समर्थन रहेगा। उचित हुआ तो हम यूनिवर्सिटी बंद करानेकी तैयारी भी करेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि छात्र हित को देखते हुए नेहरू हॉस्टल को यथावत चलाने का काम करें। प्रदर्शन में सुविवि के पूर्व अध्यक्ष मयूरध्वजसिंह भी मौजूद थे।
ये है मांग
छात्रों ने बताया कि वे सुविवि के नियमित जनजाति छात्र हैं। नेहरू छात्रावास कई वर्षों से जनजाति छात्रों के लिए आवंटित किया गया है। इस वर्ष भी कई जनजाति छात्र छात्रावास में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं। इस छात्रावास में छात्रों के प्रवेश प्रारंभ किए जाएं और पूर्व में रह रहे छात्रों को भी यहां रहने की अनुमति दी जाए। मांग ना माने जाने पर वे अनिश्चितकालीन अनशन करेंगे।
Published on:
26 Sept 2017 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
