उदयपुर

‘नशा मुक्त भारत अभियान’ कार्यशाला आयोजित, बालिकाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

Aug 26, 2026
Rajasthan

राजसमंद. नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कांकरोली में पुलिस एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक नेत्रपाल सिंह ने नशे से समाज व परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने नशे के कारोबार में लिप्त लोगों और सप्लायरों के खिलाफ सख्त कानूनी प्रावधानों से अवगत कराते हुए उपस्थित छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) राजेंद्र सिंह चारण ने जिले में चल रहे अभियान की प्रगति बताई और बालिकाओं की शंकाओं के समाधान किए। प्रधानाचार्य भवानी सिंह राव ने युवाओं के नशे के दलदल में फंसने की प्रक्रियाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अभियान प्रभारी रघुवीर ने किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य नारायण सिंह चुंडावत, पद्मा शर्मा, निरुपमा त्रिपाठी, रीना चौधरी, पुष्पा जाट, मीनाक्षी खींची, सेजल कुंवर, चांदनी, पार्वती माली, सीमा मीणा, सुनीता शर्मा, निधि आर्य, कौशल्या अजमेरा, सन्नोपुरी गोस्वामी, शिवपाल सिंह, पुनीत आमेटा, पवन कुंवर चुंडावत सहित समस्त स्टाफ एवं 400 से अधिक बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Updated on:
26 Aug 2026 06:02 am
Published on:
26 Aug 2026 06:01 am